Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»दिवाली को बनाना है खास तो गेस्‍ट के लिए घर पर ट्राई करें ये 10 मजेदार रेसिपीज़
    स्वास्थ्य

    दिवाली को बनाना है खास तो गेस्‍ट के लिए घर पर ट्राई करें ये 10 मजेदार रेसिपीज़

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रौशनी के त्‍योहार दीपावली (Diwali) को खास बनाने के लिए अगर आप घर पर पकवान बनाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवाने बनाने की रेसिपीज़ (Recipes) शेयर कर रहे हैं जिसे घर आए मेहमान (Guest) मांग कर तो खाएंगे ही, इन्‍हें बनाने में आपको अधिक समय और मेहनत भी नहीं लगेगा. यही नहीं, आप इन्‍हे दिवाली के दो दिन पहले भी बनाकर रख सकते हैं क्‍यों कि इन्‍हें लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है. ऐसे में आपको दिवाली के दिन अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप दिवाली में किचन में थकने की बजाए दोस्‍तों और परिवार के साथ मौज मस्‍ती कर सकेंगे. जानिए क्‍या हैं ये खास दिवाली रेसिपीज़.

    1.सुनहरी पुलाव

    अगर आप रेगुलर पुलाव से बोर हो चुके हैं और दिवाली के दिन कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप सुनहरी पुलाव जरूर ट्राई करें. इसे बनाने के लिए आप गोविंदभोग चावल का प्रयोग करें. यह स्‍वाद में मीठा और बहुत ही टेस्‍टी होता है.

    2.शक्करपारा

    चाय के साथ अगर आप एक बढिया स्‍नैक्‍स बनाना चाहते हैं तो आप शक्‍कर पारा घर पर बना सकते हैं. आप चाहें तो इसे दो चार दिन पहले भी बनाकर रख सकते हैं. इसे आप एयरटाइट कंटेनर में रखें.

    3.केसरी सेवई

    सेवई एक फेमस रेसिपी है जिसे लगभग हर त्योहारों में बनाया जाता है. आप इसमें थोड़ा सा बदलाव लाकर केसरी सेवई बनाएं और एक दिन पहले बनाकर फ्रिज में रख दें.

    4.मालपुआ

    होली के साथ साथ दिवाली के मौके पर भी मालपुआ काफी पसंदीदा मिठाई है. आप दिवाली के एक दिन पहले बनाए और फ्रिज में रख दें. आप चाहें तो मेहमानों को माइक्रोवेव में गर्म कर या ठंडा भी दे सकते हैं.

    5.खस्ता कचौड़ी

    टेस्‍टी खस्‍ता कचौड़ी घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. आप इसे बनाकर एक दिन पहले एयर टाइट कंटेनर में रखें और दिवाली के दिन डाइनिंग टेबल पर सर्व करें. हर कोई खुश हो जाएगा.

    6.गुलाब जामुन

    गुलाब जामुन हर उम्र के लोगों में काफी फेमस है. यह हर खास मौके पर बनाया जाता है. आप इसे गर्म या ठंडा दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं.

    7.गुजिया

    गुजिया एक ट्रेडिशनल मिठाई है जिसे दिवाली के समय जरूर बनाया जाता है. आप भी इस दिवाली इसे खरीदने की बजाए घर पर ट्राई करें.

    8.बालू शाही

    बालू शाही दिवाली के लिए परफेक्‍ट मिठाई है. इसे आप घर दिवाली के एक सप्‍ताह पहले भी बनाकर रख सकते हैं.

    9.पापड़ी चाट

    पापड़ी चाट आपके हर गेस्‍ट को सरप्राइज कर सकता है. आप इसकी तैयारी कर लें और दोस्‍तों या गेस्‍ट के आने पर  प्‍लेट में अरेंज कर सर्व करें.  यह चटपटी डिश हर किसी की फेवरेट हो सकती है.

    10.मिनी समोसा

    मिनी समोसा भी आप घर पर ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप घर के अन्‍य सदस्‍यों की भी मदद ले सकते हैं. आप इसमें भरपूर ड्राई फ्रूट यूज कर सकते हैं.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल से रिहा होने के बाद पापा शाहरुख संग ‘मन्नत’ पहुंचे आर्यन, हुआ जोरदार स्वागत
    Next Article झारखंड विधानसभा में प्रथम झारखंड छात्र संसद 2021 का आगाज, ऐतिहासिक है छात्र संसद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.