Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Aug, 2025 ♦ 7:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा, केन्द्र से मिले पैसे खर्च नहीं कर रही राज्य सरकार
    झारखंड

    रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा, केन्द्र से मिले पैसे खर्च नहीं कर रही राज्य सरकार

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बहाने भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है. केन्द्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर जनजातियों के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही राशि खर्च नहीं करने का आरोप लगाया है.

    रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल में आयोजित एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के उदघाटन सत्र के बाद अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर जनजातियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया. अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज के लिए कार्य नहीं हो रहा है. यह सरकार जनजातियों के लिए संवेदनहीन है.

    केन्द्र सरकार पैसा राज्य को भेजती है मगर राज्य सरकार खर्च नहीं कर पाती है. इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री को हमने कहा है मगर इसके बाबजूद जनजातियों के विकास के लिए आये पैसे खर्च नहीं किये गये. उन्होंने जनजातियों के लिए मिनिमम सपोर्ट प्राइस के 400 करोड़ होने के संबंध में मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिखे जाने के बाबजूद उसपर कोई पहल नहीं किये जाने पर दुख जताया.

    झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला- केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह

    झारखंड दौरे पर आई केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड में भी जनता से किये वादे को यूपीए भूल गई है. भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंची रेणुका सिंह ने झारखंड में जनजातियों की समस्या पर दुख जताते हुए कहा कि जिस राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री हों उस राज्य में अनुसूचित जनजाति आयोग तक ना हो इससे दुखद स्थिति क्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि बिहार में एक प्रतिशत जनजाति हैं तो वहां अनुसूचित जनजाति आयोग है. वहीं झारखंड में 22 प्रतिशत आदिवासियों की आबादी है तो यहां अनुसूचित जनजाति आयोग नहीं है इससे साफ है कि मुख्यमंत्री आदिवासी के प्रति चिंतित नहीं है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : चौथे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन, बॉलीवुड के कई स्टार भी होंगे शामिल
    Next Article रांची में मॉक ड्रिल: JSCA क्रिकेट स्टेडियम में आतंकी का हमला, NSG कमांडो और झारखंड ATS ने किया विफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त

    August 23, 2025
    झारखंड

    सूर्या एनका’उंटर के खिलाफ आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च, सीबीआई जांच की मांग

    August 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रिस्स–2 स्थल के पास निषेधाज्ञा लागू, 200 मीटर दायरे में जमावड़े पर रोक

    August 23, 2025
    Latest Posts

    रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त

    August 23, 2025

    सूर्या एनका’उंटर के खिलाफ आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च, सीबीआई जांच की मांग

    August 23, 2025

    देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की लिस्ट जारी, सबसे अमीर चंद्रबाबू नायडू

    August 23, 2025

    रिस्स–2 स्थल के पास निषेधाज्ञा लागू, 200 मीटर दायरे में जमावड़े पर रोक

    August 23, 2025

    सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, DC ने अधिकारियों को किया सचेत

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.