Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 3:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : चौथे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन, बॉलीवुड के कई स्टार भी होंगे शामिल
    झारखंड

    रांची : चौथे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन, बॉलीवुड के कई स्टार भी होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: चौथे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 29 और 30 अक्टूबर को राजधानी रांची के ऑड्रे हाउस में किया जाएगा. इस कार्यक्रम का समापन 31 अक्टूबर को होगा. इस दौरान 152 फिल्मों में ज्यूरी कमेटी द्वारा चुनी गई 75 फिल्मों का निशुल्क प्रदर्शन होगा.

    झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के चौथे संस्करण को इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा. रेडियो खांची पत्रकारिता और जनसंचार विभाग रांची विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन हो रहा है. आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर कहा कि कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को देखते हुए.

    यह आयोजन ऑड्रे हाउस में किया जा रहा है. 29 अक्टूबर को राज्य के कला और संस्कृति खेल पर्यटन और युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन अंसारी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम का मुख्य थीम आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव रखा गया है. विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सांसद संजय सेठ भी शामिल होंगे.

    समापन के मौके पर पहुंचेंगे राज्यपाल रमेश बैस और कई फिल्मी स्टार
    31 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या क्रायक्रम का आयोजन होगा, साथ ही इस दौरान एक पुरस्कार समारोह का आयोजन भी होगा. समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया गया है. बॉलीवुड के फिल्म स्टार गुलशन ग्रोवर, अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के साथ-साथ जॉनी लीवर राजू श्रीवास्तव के अलावा और भी कई सिनेस्टार इस मौके पर पहुंचेंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: डीसी ने सांसद निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, कहा- निशिकांत का सारा क्रियाकलाप प्रशासन को बदनाम करना और अनैतिक दवाब बनाना, अब होगी कानूनी कार्यवाई
    Next Article रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा, केन्द्र से मिले पैसे खर्च नहीं कर रही राज्य सरकार

    Related Posts

    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.