Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»यौन शोषण के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन शोषण के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी और यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी की टीम स्वामी चिन्मयानन्द को सुबह ट्रामा सेंटर ले गई थी। ट्रामा सेंटर में स्वामी को दिखाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने स्वामी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
    इससे पहले, गुरुवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद की देर रात एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसपर स्वामी को बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, वहीं, जानकारी मिलते ही एसआईटी टीम आश्रम पहुंच गई और कागजात मांगे, लेकिन कागजात न दिखा पाने पर एसआईटी ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

    बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत गुरुवार दोपहर तक ठीक नहीं रही। डॉक्टरों ने हार्ट में दिक्कत के कारण केजीएमसी लखनऊ ले जाने की सलाह दी लेकिन शाम पौने पांच उन्होंने खुद की हालत में सुधार बताया और आयुर्वेदिक इलाज की बात कहकर अपने सेवादार के साथ आश्रम लौट आए।

    चिन्मयानंद को बुधवार शाम करीब पांच बजे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर अंबुज यादव के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों का पैनल उनका उपचार कर रहा था। देर रात हालत में मामूली सुधार हुआ था लेकिन गुरुवार सुबह उनका शुगर लेबल और ब्लड प्रेशर बढ़ गया।
    उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया गया। हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी कर दी गई।

    पीआरओ पूजा पांडेय के अनुसार एसआईटी की सूचना पर बुधवार को डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके इलाज को भेजी गई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधोनी की पत्नी साक्षी ने खोली सरकार के दावों की पोल, बिजली कटौती से परेशान रांची
    Next Article पलामू में जेजेएमपी उग्रवादियों ने बीड़ी पत्ता गोदाम में लगाई आग

    Related Posts

    देश

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

    July 7, 2026
    Latest Posts

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026

    केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.