Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 9:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में महिला के ऊपर हाथी ने किया हमला, झटका देकर शरीर से हाथ को अलग कर दिया
    झारखंड

    धनबाद में महिला के ऊपर हाथी ने किया हमला, झटका देकर शरीर से हाथ को अलग कर दिया

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: कोयलांचल में एक बार फिर से गजराज का उत्पात देखने को मिला है. जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खटजोरी गांव में बीती रात शौच के लिए निकली महिला के ऊपर हाथी ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार महिला के एक हाथ को हाथी ने झटका देकर शरीर से अलग कर दिया है. घायल महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया.

    धनबाद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कहे जाने के लिए टुंडी और मनियाडीह इलाके में आए दिन गजराज के उत्पात की खबर मिलती रहती है. हाथी के हमले में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है. कुछ महीने पहले ही हाथी के हमले में 2 लोगों की मौत हो चुकी है. ताजा मामला शनिवार देर रात का है जब रात तकरीबन 11 बजे महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली और हाथी ने उस पर हमला कर दिया.

    स्थानीय लोगों के अनुसार एक हाथी झुंड से बिछड़ गया है और उसी ने यह हमला देर रात महिला पर किया है. हाथी ने महिला पर हमला करते हुए उसके बाएं हाथ को शरीर से अलग कर दिया है. आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग और थाना को दी गई. जिसके बाद देर रात करीब 2 बजे महिला को एसएनएमएमसीएच धनबाद में इलाज के लिए लाया गया. जहां पर फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. महिला के बेटे प्रेम मंडल ने बताया कि हाथी आने की सूचना पर वह लोग मशाल आदि लेकर घर के बाहर जलाते हैं. लेकिन इस हाथी के बारे में किसी प्रकार की पहले से कोई सूचना नहीं थी, जिस कारण इस प्रकार की घटना घट गई.जिले में लगातार कई वर्षों से हाथी के हमले में लोगों की जान जा रही है और लोग घायल भी हो रहे हैं. लेकिन ना ही स्थानीय जिला प्रशासन और ना ही सरकार के द्वारा हाथी के इस प्रकार के हमले को रोकने की दिशा में कोई ठोस पहल अब तक की जा सकी है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में रावण दहन रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, एसपी खुद घटनास्थल पर कर रहे कैंप
    Next Article अवैध खनन और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर एनजीटी की टीम साहिबगंज का दौरा, खनन व्यवसायियों में हड़कंप

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मॉनसून सक्रिय, राजधानी समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    August 27, 2025
    जामताड़ा

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025
    Latest Posts

    पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, मुंबई से आई लालबाग के राजा की प्रतिमा

    August 27, 2025

    अमेरिका ने भारत से होने वाले निर्यात पर 50% टैरिफ आज से लागू होगा

    August 27, 2025

    झारखंड में मॉनसून सक्रिय, राजधानी समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    August 27, 2025

    वैष्णो देवी धाम के पास लैंडस्लाइड, 30 लोगों की मौ’त, यात्रा स्थगित

    August 27, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 27 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.