Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL क्वालिफायर-2: राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता
    खेल-सिनेमा

    IPL क्वालिफायर-2: राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर दिलाई KKR को रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में KKR ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था लेकिन टीम सिर्फ 135/5 का स्कोर ही बना सकी। 136 रनों का टारगेट को कोलकाता ने 19.5 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। हार के साथ ही ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने का सपना बस सपना ही बनकर रह गया जबकि KKR तीसरी बार फाइनल में एंट्री करने में सफल रही।

    सांसे रोक देने वाला रहा आखिरी ओवर
    एक समय KKR को आसान जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन दिल्ली ने जोरदार वापसी की सात रनों के अंदर KKR के छह विकेट चटकाए। दिनेश कार्तिक, कप्तान ओएन मोर्गन औरशाकिब अल हसन (0) पर आउट हुए। अंतिम ओवर में कोलकाता को 7 रनों की जरूरत थी और गेंदबाजी की जिम्मेदारी आर अश्विन के पास थी।

    KKR की जोरदार रही शुरुआत
    टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की शानदार शुरुआत देखने को मिली। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने 12.2 ओवर के खेल में 96 रन जोड़े। एक समय ऐसा लग रहा था कि यही जोड़ी मैच फिनिश करके मैदान से बाहर निकलेगी लेकिन इस पार्टनरशिप को कगिसो रबाडा ने अय्यर (55) को आउट कर तोड़ा। इसके बाद एनरिक नोर्त्या ने नितीश राणा (13) को आउट कर KKR को दूसरा झटका पहुंचाया। अगले ही ओवर में आवेश खान ने शुभमन गिल (46) को आउट कर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई।

    • ये तीसरा मौका रहा जब IPL 14 में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने 50+ रन जोड़े हो।
    • शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े।
    • वेंकटेश अय्यर (55) IPL में यह उनका तीसरा अर्धशतक रहा।
    • IPL में दिनेश कार्तिक 12वीं बार (0) पर आउट हुए।
    • मौजूदा सीजन में टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की यह लगातार छठी जीत है।
    • KKR इससे पहले 2012 और 2014 के फाइनल खेल चुकी है। दोनों बार टीम टूर्नामेंट जीतने में सफल रही।

    दिल्ली का सम्मानजनक स्कोर

    टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। 5वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने पृथ्वी शॉ (18) को आउट कर KKR को पहली सफलता दिलाई। लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले मार्कस स्टोइनिस (18) शिवम मावी की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। नजरें जमा चुके शिखर धवन (36) की विकेट भी चक्रवर्ती के खाते में आई। कप्तान पंत (6) की विकेट लॉकी फर्ग्यूस ने चटकाई जबकि शिमरोन हेटमायर (17) रन आउट हुए। दिल्ली ने 20 ओवर के खेल में 135/5 का स्कोर बनाया।

    • पावरप्ले तक दिल्ली का स्कोर 38/1 था।
    • पहले विकेट के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने 32 रन जोड़े।
    • पहले दस ओवर तक दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन था।
    • दूसरे विकेट के लिए धवन और मार्कस स्टोइनिस ने 44 गेंदों पर 39 रन जोड़े।
    • श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों पर (30) रनों की नाबाद पारी खेली।

    17वें ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा
    दिल्ली की पारी के 17वें ओवर के दौरान वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शिमरोन हेटमायर कैच आउट हुए। हेटमायर को आउट देने के बाद अंपायर ने नो-बॉल चेक करने के लिए रिव्यू लिया और उसमें चक्रवर्ती का पैर लाइन के बाहर नजर आया। बाद में नो-बॉल होने के चलते शिमरोन हेटमायर को (3) के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिला।

    CSK और KKR के बीच होगा फाइनल
    IPL 2021 का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। CSK 9वीं फाइनल खेलती नजर आएगी जबकि KKR तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। मौजूदा टूर्नामेंट के लीग मैचों में जब दोनों का आमना-सामना हुआ था तब दोनों बार चेन्नई ने कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज की थी। पहले मैच में CSK ने KKR को 18 रन और दूसरे मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारने में सफल रहती है।

    स्टोइनिस की वापसी-रसेल फिर बाहर
    दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की वापसी देखने को मिली है। फेज-2 में दिल्ली के लिए पहले ही मैच में गेंदबाजी के दौरान स्टोइनिस के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिसके चलते उनको 6 मैचों से बाहर बैठना पड़ा था, लेकिन आज उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

    वहीं KKR के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल खराब फिटनेस के चलते आज भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके। ये लगातार छठा मुकाबला है जब रसेल प्लेइंग इलेवन में एंट्री नहीं बना सके। उनके स्थान पर शाकिब अल हसन को टीम में मौका दिया गया।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवी महागौरी का किया दर्शन, पंच मंदिर पूजा पंडाल में की आराधना
    Next Article महानवमी 2021: आज है महानवमी व्रत, जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.