Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दनुआ घाटी में गिरा पिकअप वैन, देवघर के दो लोगों की मौत व दर्जनभर घायल
    झारखंड

    दनुआ घाटी में गिरा पिकअप वैन, देवघर के दो लोगों की मौत व दर्जनभर घायल

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग :  हजारीबाग के जीटी रोड दनुआ घाटी में सोमवार अहले सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। इसमें देवघर के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल चौपारण में किया जा रहा है। मृतकों की पहचान शैलेश तिवारी 25 वर्ष‌ व टुनटुन तिवारी 35 वर्ष, बसपुटिया, देवघर निवासी के रूप में हुई है। मृतक रिश्ते में चाचा भतीजा थे।

    वहीं घायलों में शानदेव यादव, शंकर यादव, रामदेव यादव, राजेश यादव, शंकर तिवारी, मुकेश कुमार, राजेश कुमार शामिल हैं। सभी बकरा ‌व्यवसाय से जुड़े हैं। जानकारी देते हुए शंकर तिवारी ने बताया कि पिकअप वैन से लगभग 18 लोग बकरा खरीदने जा रहे थे। बताया जाता है कि सुबह चालक को झपकी आ गई तथा वह वाहन को नीचे गड्ढे में लगभग 30 फीट नीचे ले गया।

    इससे पिकअप वैन पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो के साथ एसआइ रंजीत मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मी सहायता में जुट गए। मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है।

    ऐसे हुई दुर्घटना

    दुर्घटना के संबंध में शंकर तिवारी ने बताया कि पिकअप वैन से लगभग 18 लोग बकरा खरीदने के लिए बिहार के शेरघाटी जा रहे थे। देवघर से रविवार रात्रि लगभग 10:00 बजे सभी बकरा खरीदने के लिए पिकअप वैन से निकले थे। पिकअप वैन के पिछले हिस्से में पटरा लादकर दो मंजिला आकार दिया गया था। वैन के आगे हिस्से में चार लोग बैठे थे, जबकि पीछे लगभग 15 लोग बैठे थे।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के मजदूरों के साथ हिमाचल प्रदेश में मारपीट, तीन की हालत गंभीर, राज्य सरकार ने लिया संज्ञान
    Next Article लातेहार: JJMP के पांच उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार, छापेमारी अभियान के दौरान मिली सफलता

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.