Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»नवरात्रि 2021: मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की कैसे करें पूजा
    धर्म/ज्योतिष

    नवरात्रि 2021: मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की कैसे करें पूजा

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी देवी की पूजा की जाएगी. शास्त्रों के अनुसार, देवी कात्यायनी महर्षि कात्यायन की पुत्री हैं. मान्यता यह है कि कात्यायन ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति मां दुर्गा ने उनके घर पुत्री रूप में जन्म लिया. इसीलिए मां के छोटे स्वरूप देवी कात्यायनी के रूप में पूजा की जाती है.

    दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर के पुजारी अंबिका प्रसाद पंत के अनुसार, महर्षि कात्यायन ने मां दुर्गा की कठोर तपस्या की थी और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर माता ने साक्षात उन्हें दर्शन दिए थे, जिसके बाद माता ने उनकी इच्छा पूछी तो महर्षि ने बताया कि वह चाहते हैं कि मां दुर्गा उनके घर में बेटी रूप में जन्म लें, जिसके बाद माता दुर्गा ने महर्षि कात्यायन के घर जन्म लिया.

    जिसके बाद से उनका नाम देवी कात्यायनी प्रसिद्ध हुआ. पुजारी जी ने बताया कि कात्यायनी देवी को मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी कहा जाता है क्योंकि जिस प्रकार उन्होंने महर्षि की इतनी बड़ी मनोकामना पूर्ण की. यदि भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ माता के स्वरूप की पूजा करें तो माता अपने भक्तों की हर एक इच्छा पूर्ण करती हैं.

    पुजारी जी ने बताया कि मां दुर्गा का छठा स्वरूप कात्यायनी देवी को पूजा के दौरान लाल वस्त्र अर्पित करें. साथ ही सात्विक भोजन और फल का भोग लगाएं. मान्यताओं के अनुसार, माता का यह स्वरूप अत्यंत चमकीला और भव्य है. इनकी चार भुजाएं हैं और माता सिंह की सवारी पर विराजमान हैं.

    माता के स्वरूप की पूजा के दौरान शहद का भोग भी लगा सकते हैं, जिससे माता बेहद प्रसन्न होती हैं. कात्यायनी देवी को शहद का भोग बेहद शुभ माना गया है. साथ ही गंगाजल का छिड़काव करें और पूरे घर में शुद्धिकरण करें. इसके अलावा उचित मंत्रों और आरती के साथ मां की पूजा करें.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : सीरियल लूटकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार व लूट का सामान जब्त
    Next Article रांची : दुर्गा पूजा को लेकर रांची के ट्रैफिक नियम में बदलाव, घर से निकलने से पहले जान लें जरूरी बातें

    Related Posts

    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.