Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे उदयपुर, परिवार के साथ घूम रहे झीलों की नगरी
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे उदयपुर, परिवार के साथ घूम रहे झीलों की नगरी

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उदयपुर. देश दुनिया में अपनी खूबसूरती के मशहूर लेक सिटी उदयपुर में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है. ऐसे में देसी-विदेशी सैलानी के साथ ही बड़े नेता भी झीलों की नगरी घूमने के लिए पहुंच रहे हैं.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छुट्टी मनाने पूरे परिवार के साथ राजस्थान पहुंचे. यहां हेमंत सोरेन ने उदयपुर और चित्तौड़गढ़ की खूबसूरती का आनंद लिया. चित्तौड़गढ़ में वे चित्तौड़ दुर्ग के अलावा अन्य ऐतिहासिक जगहों पर भी घूमने पहुंचे. इस दौरान उनकी सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए थे.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार दोपहर बाद सड़क मार्ग से उदयपुर से चित्तौड़गढ़ पहुंचे. यहां उनका काफिला शहर में प्रवेश करने के बाद सीधे चित्तौड़ दुर्ग पर गया. चित्तौड़ दुर्ग पहुंचने पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा और पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने उनकी अगवानी की. इसके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुंभामहल का भ्रमण किया और उसकी ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली. यहां उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली है और इस इतिहास को सहेजने की और अगली पीढ़ियों को बताने की आवश्यकता है. उन्होंने चित्तौड़ दुर्ग के कुंभामहल, कालिका माता मंदिर, पद्मिनी सहित अन्य स्थलों पर गए और गाइड के माध्यम से इस ऐतिहासिक विरासत के इतिहास के बारे में जानकारी ली.

    चित्तौड़ दुर्ग पर बोलते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक धरोहर है, जो बलिदान शौर्य और गौरव का प्रतीक है. इस विरासत को देखने के लिए वे पहली बार पूरे परिवार के साथ चित्तौड़गढ़ आए हैं. उन्होंने पद्मावत फिल्म को लेकर दुर्ग की प्रशस्ति बढ़ने के सवाल पर कहा कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है और इसी को जानकारी अपने पूरे परिवार के साथ चित्तौड़ दुर्ग पर आए हैं.

    सीएम हेमंत सोरेन चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच चित्तौड़गढ़ गए हैं. जहां चित्तौड़ दुर्ग घूमने का कार्यक्रम बताया जा रहा है. इसके साथ ही सोरेन परिवार चित्तौड़ के अन्य स्थानों पर भी विजिट करेगा. चार दिवसीय प्रवास पर मुख्यमंत्री सोरेन अन्य कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. साथ ही झीलों की नगरी उदयपुर में भी वे पर्यटन केंद्रों का विजिट करेंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में SBI Bank के चीफ मैनेजर ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जाँच में
    Next Article सरायकेला में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.