Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में एसडीपीओ पीतांबर सिंह आदिवासी बनकर कर रहे नौकरी, कल्याण विभाग ने मांगा जबाव
    झारखंड

    धनबाद में एसडीपीओ पीतांबर सिंह आदिवासी बनकर कर रहे नौकरी, कल्याण विभाग ने मांगा जबाव

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। धनबाद जिले के निरसा के एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार आदिवासी बनकर नौकरी कर रहे हैं। इसका खुलासा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की गठित समिति की जांच में हुआ है। जांच रिपोर्ट के बाद विभाग ने एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

    नोटिस में विभाग ने एसडीपीओ को निर्देश दिया है कि वे अपनी जाति से संबंधित साक्ष्य (निर्गत जाति प्रमाण पत्र एवं उससे संबंधित दस्तावेज) के साथ सात दिनों के भीतर लिखित पक्ष विभाग में जमा करें।अगर वे ऐसा नहीं करेंगे, तो विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग व जांच समिति अपना निर्णय लेगी।

    एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार मूल रूप से रांची के बेड़ो पुलिस स्टेशन एरिया के चिंदरी पोस्ट स्थित इटा के रहने वाले हैं। उनके पिता महावीर खरवार हैं। एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार रिटायर पुलिस अफसर हैं। एसडीपीओ पीतांबर खरवार के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में लिखित शिकायत मिली थी कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सरकारी नौकरी ली है।

    शिकायत के आधार पर एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार को तीन मार्च 2021 को भी पत्र भेजकर उनसे उनकी जाति से संबंधित साक्ष्य के साथ अपना लिखित पक्ष जमा करने का आदेश हुआ था। उन्होंने अपना पक्ष नहीं दिया। इससे इतर विभाग ने एसडीपीओ पर लगे आरोपों की अपने स्तर पर जांच कराई, तो आरोपों में सच्चाई सामने आई है। इसके आधार पर विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article सदर पश्चिमी अंचल इंस्पेक्टर मोहन पांडेय के मुंशी गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.