Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पाकिस्तानी बैट को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तानी बैट को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू : अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आए दिन सीमा पार से पाकिस्तान आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया।
    दरअसल, न्यूज एजेंसी पर भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो 12 और 13 सितंबर की रात का है। वीडियो में बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) ने पीओके के हाजीपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
    बता दें कि अगस्त में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने 15 बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी को विफल कर दिया। भारतीय सेना ने 4 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।

    इस कार्रवाई का वीडियो एक महीने बाद सोमवार को सेना ने जारी किया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फारवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई थी। सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया था।
    सेना की ओर से सबूत के तौर पर ड्रोन से ली गई तस्वीर में चार आतंकियों के शव एलओसी पर पड़े दिखाई पड़ रहे थे। पाक की बैट में पाक सैनिक और आतंकी दोनों होते हैं।

    सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 4 अगस्त को 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं थी। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया था।

    ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशें कराई जा रही थी।

    #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भविष्य में फैशन लेबल लॉन्च करेंगी
    Next Article कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, आर्थिक मंदी की सच्चाई स्वीकार करे सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.