Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 2:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद: गया रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, राजधानी समेत कई ट्रेनें लेट
    झारखंड

    धनबाद: गया रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, राजधानी समेत कई ट्रेनें लेट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: गुरुवार को धनबाद गया रेलवे ट्रैक पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हुआ है. हीरोडीह-शर्माटांड़ स्टेशन के बीच एलसी गेट नंबर 29 के पास सुबह तकरीबन 5 बजे एक पेड़ ओएचपी पर गिर पड़ा.

    पेड़ के गिरने के कारण अप और डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई. इसके बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों के पहिए थम गए. नई दिल्ली- हावड़ा, नई दिल्ली-सियालदह और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. यात्री ट्रेनों के अलावा माल गाड़ियों का भी परिचालन प्रभावित हुआ है.

    काफी मशक्कत के बाद रेल परिचालन शुरू
    रेलवे कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर काम कर ट्रैक से पेड़ को हटाया और रेल परिचालन को फिलहाल बहाल कर दिया गया है. सुबह तकरीबन 5 बजे के बाद 3 घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा. करीब 8 बजे के करीब सब कुछ सामान्य हुआ. तब तक करीब 3 घंटे तक जहां-तहां ट्रेनें खड़ी रहीं. सब कुछ सामान्य होने के बाद मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन सबसे पहले शुरू किया गया इसके बाद माल गाड़ियों को आगे के लिए रवाना किया गया.

    रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से राजधानी रांची और इससे सटे जिलों में गरज के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 30 सितंबर को राज्य के पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 1 और 2 अक्टूबर को बारिश में थोड़ी कमी होते हुए राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की कृषि से जुड़ी केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा, बोले- हर किसान के हाथ में किसान क्रेडिट कार्ड सुनिश्चत करें
    Next Article धनबाद में जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, महिला और उसका बेटा गोफ में समा गए

    Related Posts

    क्राइम

    पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

    May 30, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    May 30, 2026
    झारखंड

    डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

    May 30, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; ISI कनेक्शन की जांच

    May 30, 2026

    पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

    May 30, 2026

    रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    May 30, 2026

    डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

    May 30, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.