Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : मेंस पार्लर संचालिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर : मेंस पार्लर संचालिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन गेट के पास मेंस पार्लर की संचालिका की हत्या करने वाले राकेश मुखी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। राकेश मुखी गोलमुरी केबुल टाउन के मुखी बस्ती का निवासी है और बर्मामाइंस हरिजन बस्ती में उसके बहनोई का घर है। आरोपित ने हत्या में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

    उसने बताया कि वह पार्लर में आता-जाता था। मसाज कराता था। 20 सितंबर को वह पार्लर गया था। उसने शराब सेवन कर रखा था। वहां उसने महिला से शारीरिक संबंध भी बनाए। मसाज को लेकर महिला से विवाद हो गया। महिला हाथापाई करने लगी तो वह भी उससे उलझ गया। इसके बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

    इसके बाद वहां से भाग निकला। वहीं राकेश मुखी के साथ दो अन्य लोगों को हिरासत में रखे जाने पर बर्मामाइंस हरिजन बस्ती के लोग देर रात बर्मामाइंस थाना पहुंचे और मामले की सत्यता की जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। संभवतः हत्या मामले का खुलासा आज पुलिस कर सकती है।

    इधर, स्थानीय लोगों की माने तो मेंस पार्लर में अनैतिक कार्य होते थे जो महिला की हत्या का कारण बना। गौरतलब है कि 20 सितंबर को एक बजे पार्लर संचालिका का शव उसके पार्लर में ही पाया गया था। गले में दुपट्टा फंसा हुआ था जिससे गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। उसके कपड़े-कपड़े भी इधर-उधर थे। पुलिस ने शव के पंचनामा में दुष्कर्म के विंदु पर चिकित्सक का मंतव्य मांगा था।

    Crime news Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशर्मनाक : धनबाद में नाबालिग से दुष्कर्म, युवक ने घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article महाराष्ट्र के डोंबिवली में नाबालिग लड़की से 33 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अब तक 26 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.