Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 8:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में 6 प्रवासी मजदूर मारे गए, 4 मजदूरों का शव साहिबगंज लाया गया
    झारखंड

    पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में 6 प्रवासी मजदूर मारे गए, 4 मजदूरों का शव साहिबगंज लाया गया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंजः पश्चिम बंगाल पुलिस जिला के 4 मजदूरों का शव लेकर साहिबगंज पहुंची. ये सभी मजदूर रायगंज में हुए सड़क हादसे में मारे गए थे. रंगा थाना अंतर्गत केंदुआ बिशनपुर के शैलेष मरांडी, मिर्जाचौकी थाना अंतर्गत गौरीपुर निवासी सियाराम तुरी, तालझारी थाना अंतर्गत रामा तुरी और मानस कर्मकार का शव गांव पहुंचते ही हाहाकार मच गया.

    बुधवार रात पश्चिम बंगाल के रायगंज में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 6 मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई थी, इनमें 4 मजदूर साहिबगंज के रहने वाले थे. प. बंगाल पुलिस पोस्टमार्टम के बाद उनकी पहचान कर शुक्रवार को सड़क मार्ग से चारों का शव लेकर साहिबगंज पहुंची. प. बंगाल पुलिस ने शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया.

    इन मजदूर का शव बंगाल से साहिबगंज पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका यही कहना है कि अगर विधानसभा सत्र में इलाके में रोजगार, उद्योग-धंधा स्थापित को लेकर विचार विमर्श होता तो आज यह दिन नहीं आता. साहिबगंज में उद्योग-धंधा नहीं रहने की वजह से लोग मजबूर होकर अन्य राज्यों में कमाने जा रहे हैं.

    झारखंड सरकार की नियमावली के अनुसार अगर किसी मजदूर का रजिस्ट्रेशन श्रमिक कार्यालय में दर्ज है और उसकी मौत अपने राज्य या अन्य राज्यों में हो जाती है उसे एक लाख तक मुआवजा मिलने की संभावना है. बंगाल पुलिस पोस्टमार्टम का रिपोर्ट के साथ शव को सुपुर्द किया है ऐसी स्थिति में श्रमिक कार्यालय में रिपोर्ट दिखाने पर मुआवजा मिल जाएगी.

    पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के रायगंज में बुधवार देर रात सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक झारखंड से लखनऊ जा रही बस अचानक तालाब में गिर गई. जिससे मौके पर 6 श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. रायगंज में सड़क हादसा नेशनल हाईवे-34 पर रात 10:45 बजे हुआ. पुलिस के अनुसार, एक प्रवासी श्रमिक ने झारखंड से लखनऊ जाने के लिए प्राइवेट बस को बुक किया था. राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार तेज होने से बस अनियंत्रित हो गई और एक वाहन से टकरा गई.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUPSC में बिहार के शुभम बने टॉपर, बोले पेरेंट्स का शुक्रगुजार हूं
    Next Article 6 विकेट से मिली जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची CSK, यूएई में RCB की लगातार 7वीं हार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.