Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में शिक्षकों ने बेरहमी से छात्र को पीटा, वीडियो वायरल
    झारखंड

    धनबाद में शिक्षकों ने बेरहमी से छात्र को पीटा, वीडियो वायरल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: कोयलांचल के राजगंज स्थित बड्स गार्डन स्कूल के छात्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छात्र जिसका नाम अमित कुमार ठाकुर है. वह इसी साल दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा राजगंज के बड्स गार्डन स्कूल से पास हुआ है. वायरल वीडियो में उसने विद्यालय के चार शिक्षकों पर मारपीट और गाली देने का आरोप लगाया है. इस मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है और दोषी शिक्षकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

    वायरल वीडियो में छात्र ने कहा है कि जब परीक्षा का परिणाम आया था तब उसे कम अंक आए थे. जिसके बाद गुस्से में उसने स्कूल में कुछ गमले तोड़े थे. स्कूल में जाकर जमकर हंगामा भी किया था. बाद में वह स्कूल अपने स्थानांतरण प्रमाण पत्र लाने गया था. स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार चौरसिया ने उसे 4 अगस्त के दिन के हंगामे को लेकर शिक्षकों से माफी मांगने को कहा. लेकिन जब वो शिक्षकों से माफी मांगने गया तो शिक्षकों ने भद्दी-भद्दी गालियां दी और उसकी जमकर पिटाई कर दी. छात्र के अनुसार लाठी मुक्के से उसे खूब पीटा और उठाकर पटक दिया. साक्ष्य के रूप में छात्र ने अपने पीठ और जांघ पर पिटाई का निशान भी दिखाया है.

    प्राचार्य ने ऐसी घटना होने की बात से किया इनकार

    बर्ड्स गार्डन स्कूल राजगंज के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया कई संगठनों और समिति के महत्वपूर्ण पदों पर भी हैं. वो सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स धनबाद चैप्टर के प्रवक्ता रह चुके हैं. प्रमोद कुमार वर्तमान में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स धनबाद चैप्टर के उपाध्यक्ष के पद पर हैं. फेडरेशन ऑफ अनएडेड स्कूल धनबाद भी इन्ही के नाम पर निबंधित होने की जानकारी है. जिला स्तरीय शिक्षण शुल्क समिति में निजी विद्यालयों के प्राचार्य प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर भी उनका नाम संचिका में दर्ज था. जिसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है. मामले में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने छात्र के साथ शिक्षकों द्वारा मारपीट की घटना से इनकार किया है. उन्होंने बताया कि छात्र के 2 गुट स्कूल कैंपस के बाहर लड़ाई कर रहे थे. जिसे शिक्षकों ने जाकर शांत करवाया था.

    दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    वहीं जब मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो उन्होंने भी देखा है. किसी भी स्कूल प्रबंधन को छात्र के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए. छात्र ने भले ही गलती की हो. लेकिन उसके साथ मारपीट की घटना नहीं होनी चाहिए. मामले की जांच कराई जाएगी और स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई होगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में बैंक से गहना चोरी मामले में बड़ा खुलासा,ब्रांच मैनेजर समेत 13 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रांची में बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    Latest Posts

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.