Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला में घर लौट रहे फुटबॉल प्लेयर की सड़क हादसे में मौत, दो लोगों की हालत गंभीर
    झारखंड

    सरायकेला में घर लौट रहे फुटबॉल प्लेयर की सड़क हादसे में मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला: सरायकेला में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना खरसावां-चाईबासा हाईवे पर कुचाई-खमारडीह पुलिया के पास हुई। मंगलवार सुबह 8:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच खेलकर खरसावां के उदालखाम गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से तीनों को खरसावां सीएचसी लाया गया है। जहां दोनों युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया, जबकि तीसरे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही आमदा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा दिया। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए सरायकेला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान जानुमबेड़ा गांव के डोससोना चाकी (22) के रूप में हुई है। जबकि जख्मी बॉबी पुती (23) एवं सोमा चाकी (17) के रूप में हुई।

    मिली जानकारी के अनुसार जानुबेडा गांव के डोससोना चाकी, बोबी पुती व सोमा चाकी तीनों एक ग्लैमर हीरो बाइक में खरसावां के उदालखाम गांव मे चल रहे तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के मैच खेलने गए थे। सोमवार के दिन को मैच खेल कर रात को मेला देखने के लिए रुक गए। मंगलवार सुबह तीनों बाइक से जानुमबेडा गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में खरसावां चाईबासा मुख्य सडक के कुचाई पुलिया के समीप चाईबासा से खरसावा की ओर आ रही अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से डोससोना चाकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बॉबी पूर्ति का हाथ टूट गया। सोमा चाकी भी घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : कल से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम, 1 महीने तक हर बुधवार को अधिकारी जाएंगे गांव, सप्ताहभर में करेंगे समस्याओं का समाधान
    Next Article अभिनेत्री पायल घोष ‘एसिड अटैक’ में घायल, दवाई लेकर घर लौटते वक़्त नकाबपोशों ने किया हमला

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.