Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 1:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पढ़ने जाएंगे झारखंड के 6 आदिवासी छात्र , सोरेन सरकार उठाएगी पढ़ाई का सारा खर्च
    झारखंड

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पढ़ने जाएंगे झारखंड के 6 आदिवासी छात्र , सोरेन सरकार उठाएगी पढ़ाई का सारा खर्च

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2021Updated:September 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के 6 आदिवासी समुदाय के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जाएंगे। इनकी पढ़ाई का खर्च झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार उठाएगी। इनका चयन राज्य सरकार के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत किया गया है। हालांकि, सरकार की तरफ से चयनित छात्रों का डिटेल नहीं शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को इसके संबंध में पूरी डिटेल्स CM हेमंत सोरेन एक कार्यक्रम में शेयर करेंगे।

    राज्य सरकार की तरफ से पिछले साल ही इस योजना की शुरुआत की गई थी, लेकिन पहली बार 6 छात्रों का चयन किया गया है। सत्ताधारी दल JMM के महासचिव सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने बताया कि झारखंड से ऑक्सफॉर्ड पहुंचने वाले राज्य के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पहले स्टूडेंट्स थे। उनकी शताब्दी वर्ष पर यह बेहतर शुरुआत है। यह देश स्तर का एक बेंचमार्क है।

    सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल के दौरान उच्च और तकनीकी संस्थानों में SC-ST के छात्र के स्टाइपेंड को भी रोक दिया गया था, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार इन्हें पढ़ने के लिए विदेश भेज रही है। उन्होंने कहा कि BJP के नेता बस लंबी-लंबी बातें करते हैं।

    योजना के तहत हर साल 10 छात्रों का करना है चयन

    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार राज्य के अनुसूचित जाति के प्रतिभावान लड़के-लड़कियों को ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा लेने का मौका दे रही है। ऐसा करने वाला झारखंड भारत का ऐसा राज्य है। इसके तहत SC-ST वर्ग के 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जो अपनी उच्च शिक्षा मास्टर डिग्री एमफिल हेतु विदेशों में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करेंगे।

    कौन से छात्र कर सकते हैं आवेदन

    • ग्रेजुएशन में कम से कम 55 फीसदी मास्क होने अनिवार्य है।
    • आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • जो छात्र झारखंड के निवासी हैं, वो ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    • जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
    • आवेदन करने वाले छात्रों की वार्षिक आय 12 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए। इस योजना का लाभ किसी भी विशेष पाठ्यक्रम के लिए मात्र एक बार ही दिया जाएगा।
    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में कुख्यात गैंगस्टर हरि तिवारी के घर ATS का छापा, लाखों की संपत्ति का मिला ब्यौरा
    Next Article रांची : कल से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम, 1 महीने तक हर बुधवार को अधिकारी जाएंगे गांव, सप्ताहभर में करेंगे समस्याओं का समाधान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025
    चाईबासा

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025
    Latest Posts

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.