Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Sep, 2025 ♦ 10:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में मंदिर में लगे 6 तालाें को तोड़ लाखों के जेवरात की चोरी, बगल में मिला खून से लथपथ चोर का शव; हत्या की आशंका
    झारखंड

    धनबाद में मंदिर में लगे 6 तालाें को तोड़ लाखों के जेवरात की चोरी, बगल में मिला खून से लथपथ चोर का शव; हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : निरसा के भालजुरिया भावतारिणी मंदिर के मुख्य द्वार में लगे ताला को तोड़ चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। वहीं, मंदिर के पास ही खुदिया नदी के श्मशान घाट में निरसा के कुख्यात चोर कमल साव उर्फ कमला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

    सफेद रंग की शॉल और कंबल में मिली लाश
    स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह मंदिर की साफ-सफाई व पूजा-अर्चना के लिए मंदिर के पुजारी व ग्रामीण पहुंचे हुए थे। जब लोग मंदिर खोलने के लिए गेट के पास पहुंचे तो गेट में लगे 6 ताले गायब थे। जब मां काली की प्रतिमा की जांच की गई तो उनके अंग पर मौजूद सभी सोने और चांदी के जेवरात गायब थे। वहीं, जब लोग आसपास जांच किए तो मंदिर के दीवार पर खून के छींटे और खून से सना सफेद गमछा मिला। जब नदी में देखा गया तो पानी में सफेद रंग की शॉल और कंबल से ढकी निरसा के कुख्यात चोर कमल साव उर्फ कमला की लाश मिली।

    3 महीने पहले ही जेल से निकला था बाहर

    स्थानीय लोगों ने बताया कि कमल साव उर्फ कमला बीते 20 वर्षों से निरसा व आसपास के क्षेत्र के लिए आतंक फैला रखा था। दुकानों में ताला तोड़ चोरी और सेंधमारी के आरोप में वह दर्जन भर से अधिक बार जेल जा चुका है। 3 महीने पहले ही वह जेल से निकल कर छूटा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भागीदारी को लेकर विवाद हुआ होगा और फिर उसकी हत्या कर दी गई होगी। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

    लाखों रुपए के गहनों की चोरी
    इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के सेवायत असीम पाल ने कहा कि मंदिर के मुख्य दरवाजे पर लगे 6 तालाें को तोड़ चोर मंदिर में घुसे थे। मां काली की प्रतिमा पर मौजूद सोने की नथ, बिंदी, कंगन, चांदी का माला, तीन सोने की हार, कान की बाली, झुमका, सोना का कंगन, चांदी की बड़ी माला समेत अन्य जेवरात की चोरी हुई है। मंदिर के अंदर मौजूद लोहे की अलमारी को तोड़कर उसमें मौजूद कैश व सामग्री भी चोरों ने अपने साथ ले गए।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में नक्सलियों का स्थापना दिवस सप्ताह शुरू, अलर्ट मोड में पुलिस
    Next Article पलामू में बैंक के डिप्टी मैनेजर ने लगाई ग्राहकों के लॉकर में सेंध, गहने से शराब के धंधे में नुकसान की भरपाई की

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025
    जमशेदपुर

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025
    Latest Posts

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    September 13, 2025

    रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा, स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.