Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jul, 2025 ♦ 3:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पत्रकार पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रेस क्लब में धरना समाप्त
    झारखंड

    पत्रकार पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रेस क्लब में धरना समाप्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची में समाचार प्लस चैनल में कार्यरत वरिष्ट वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमले के आरोपी आकाश उर्फ बेंगा की गिरफ्तारी के बाद द प्रेस क्लब आफ रांची में चल रहा धरना समाप्त हो गया है। सोमवार को समाचार प्लस के निदेशक, संपादक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की मौजूदगी में सात दिनों से चल रहे धरने की समाप्ति हुई। मौके पर द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि बैजनाथ पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में त्वरित न्याय के लिए स्पीडी ट्रायल की मांग की जाएगी।

    सरकार से मांग की जाएगी कि स्पीडी ट्रायल कर पूरे मामले में आरोपी को तत्काल सजा दिलाएं। राजेश सिंह ने कहा कि बैजनाथ का इलाज बेहतरीन तरीके से हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से भी पत्राचार किया जाएगा। रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य सुशील सिंह मंटू को जिम्मेदारी दी गई कि वह रोज बैजनाथ के स्वासथ्य की जानकारी लेकर सभी सदस्यों को अपडेट कराएंगे, डॉक्टरों से बात कर क्लब के द्वारा मेडिकल बुलेटिन जारी की जाएगी।

    प्रेस क्लब पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पत्रकारों के सुरक्षा के मुद़दे को वह सरकार तक ले जाएंगे। रांची में बैजनाथ प्रकरण के विषय में उन्होंने कहा कि पुलिस शुरूआत में पूरे मामले में सुस्त थी, अगर पुलिस शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई करती तो इस तरह के वाकये से बचा जा सकता था। राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस को आम लोगों के आवेदनों पर भी गंभीरता से जांच पड़ताल करनी चाहिए, ताकि वक्त रहते कार्रवाई की जा सके।

    समाजिक- राजनीतिक संगठनों ने लगातार दिया सहयोग

    रांची प्रेस क्लब में 14 सितंबर की सुबह से शुरू हुए धरने को राज्य के कई प्रमुख राजनीतिक दलों व समाजिक संगठनों ने समर्थन दिया था। भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार राजा, मासस के सुशांतों मुखर्जी, अजय कुमार, सरना समिति के अजय तिर्की, समाजिक कार्यकर्ता रतन तिर्की, प्रभाकर तिर्की, रांची बार एसोसिशन के संजय विद्रोही समेत कई समाजिक संगठनों ने प्रेस क्लब में धरना में शिरकत कर सहयोग जताया था। रांची प्रेस क्लब ने समर्थन देने वाले सभी समाजिक व राजनीतिक संगठनों का आभार जताया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, लोगों ने शव को दबाया गोबर में
    Next Article रामगढ़ में रेल के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर तक घसीटती रही स्कूटी, बाल-बाल बचे युवक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID के शिकंजे में अहमदाबाद का शातिर फ्रॉड, खाते से उड़ा लिया था 49.98 लाख

    July 21, 2025
    झारखंड

    मनरेगा इंजीनियरों को 9-10 महीने से नहीं मिला मानदेय, संघ ने राज्य सरकार से लगायी गुहार

    July 21, 2025
    झारखंड

    रांची DFO के लिए सेल ने खरीदा 18 लाख का गोल्फ कार्ट, सीएसआर फंड से हुई खरीदारी

    July 21, 2025
    Latest Posts

    वायरल से बॉलीवुड तक: मोनालिसा की पहली झलक आई सामने

    July 21, 2025

    झारखंड CID के शिकंजे में अहमदाबाद का शातिर फ्रॉड, खाते से उड़ा लिया था 49.98 लाख

    July 21, 2025

    मनरेगा इंजीनियरों को 9-10 महीने से नहीं मिला मानदेय, संघ ने राज्य सरकार से लगायी गुहार

    July 21, 2025

    रांची DFO के लिए सेल ने खरीदा 18 लाख का गोल्फ कार्ट, सीएसआर फंड से हुई खरीदारी

    July 21, 2025

    अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क जाम, एंबुलेंस भी फंसी, लोगों ने किया जम कर विरोध

    July 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.