Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेपीएससी 2021 की परीक्षा में थर्मल स्क्रीनिंग तो की गई लेकिन परीक्षा केंद्रों पर नहीं रखा गया सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल
    झारखंड

    जेपीएससी 2021 की परीक्षा में थर्मल स्क्रीनिंग तो की गई लेकिन परीक्षा केंद्रों पर नहीं रखा गया सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेपीएससी) 2021 की परीक्षा जिले के 55 केंद्रों पर ली जा रही है. इन 55 केंद्रों में से शहरी इलाके में 29 तो प्रखंडों में 26 केंद्र बनाए गए है. डीसी ने कई दफा बैठक भी की. परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का उचित अनुपालन अनिवार्य किया गया लेकिन सेंटर पर अलग ही नजारा देखने को मिला.

    एग्जामिनेशन सेंटर पर परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजर की व्यवस्था थी, परंतु सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन किया गया. परीक्षार्थियों को कतार में काफी नजदीक खड़ा करवाया गया. एक जगह पर सैकड़ों लोग जमा रहे. यह नजारा कई केंद्रों का रहा. ऐसे में कोविड गाइडलाइन को लेकर सवाल उठना लाजमी है.

    दूसरी तरफ कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. हर केंद्र की मॉनिटरिंग डीसी राहुल कुमार सिन्हा कर रहे हैं. सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है. डीसी के अलावा अन्य वरीय अधिकारी भी लगातार केंद्र में भ्रमणशील दिखे. यहां बता दें कि गिरिडीह के कुल 55 परीक्षा केंद्रों में 16536 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं. परीक्षा दो पालियों में संचालित की गई है. पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर बाद दो बजे से अपराह्न चार बजे तक होनी है.

    JPSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRIMS में इलाज करवा रहा एक कैदी फरार , हत्या और अपहरण का था आरोपी
    Next Article पटना में चाचा की गोली मारकर हत्या करने वाला भतीजा भुरकुंडा से गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में मारी थी गोली

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.