Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 8:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में कांके डैम के पास शव बरामद, नाला में बहा फल व्यवसायी अजय का शव होने की आशंका
    झारखंड

    रांची में कांके डैम के पास शव बरामद, नाला में बहा फल व्यवसायी अजय का शव होने की आशंका

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राजधानी में पंडरा से कांके डैम जाने वाले नाला में शुक्रवार को एक शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने ड्रोन कैमरे से खोजबीन में इस शव को बरामद किया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शाहदेव नगर के फल व्यवसायी अजय प्रसाद अग्रवाल का ही यह शव है. फिलहाल शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

    पंडरा थाना क्षेत्र के पंचशील नगर से शाहदेव नगर की ओर बहने वाले नाले में एक शख्स बह गया. बुजुर्ग फल का व्यवसाय करता था. वह घूम-घूमकर फल (फेरी लगाता था) बेचता था. शख्स की पहचान अजय प्रसाद अग्रवाल के रूप में की गई है. नाले में शख्स के बहने के बाद पंडरा थाना पुलिस को सूचना दी गई. आसपास के लोग लापता शख्स की तलाश कर रहे हैं.

    एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बुधवार रात एक शख्स कहीं से आ रहा था. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पंचशील नगर से शाहदेव नगर की ओर बहने वाले नाले में गिर गया. उसको नाले में गिरते देख पास में बैठे चार-पांच लोगों ने शोर मचाया और नाले में बह रहे बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए. नाले में तेज बहाव होने के कारण वह बह गए.

    इससे पहले नाला में बहा युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया. बुधवार रात नाले में बहे फल व्यवसायी का 36 घंटे बीतने के बाद भी अब तक कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा और करमा की वजह से रांची नगर निगम की टीम भी लापता अजय प्रसाद अग्रवाल की तलाश के लिए घटनास्थल नहीं पहुंची. लेकिन स्थानीय लोगों ने हार नहीं मानी है और उनकी ओर से सुबह से ही लगातार खोजबीन जारी रखा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने कांके डैम जाने वाले रास्ते में भी उसकी तलाश की. उसके बाद ड्रोन कैमरे की मदद से कांके डैम में तलाश करना शुरू किया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: बाबा मंदिर में कल से आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा, ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लिंक जारी
    Next Article सुरक्षा कारणों से न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में “स्वच्छता ही सेवा 2025” की तैयारी तेज, डॉ किरण कुमारी ने की बैठक

    September 11, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में आदिवासी अधिकारों के लिए भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, पूर्व मंत्री अमर बाउरी का मिला समर्थन

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम अब परिसंपत्तियों की करेगा जियो टैगिंग

    September 11, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ का ईनामी मनोज समेत 10 नक्सली ढेर

    September 11, 2025

    अब CBSE छात्रों की डिटेल सुधारने की प्रक्रिया हुई आसान, आवेदन हुए शुरू…

    September 11, 2025

    रांची में “स्वच्छता ही सेवा 2025” की तैयारी तेज, डॉ किरण कुमारी ने की बैठक

    September 11, 2025

    जामताड़ा में आदिवासी अधिकारों के लिए भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, पूर्व मंत्री अमर बाउरी का मिला समर्थन

    September 11, 2025

    SSC कांस्टेबल भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को झटका

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.