Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 9:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विश्वकर्मा पूजा : रिम्स पहुंची पैथोलॉजी के दर्जनों उपकरण, सस्ती दर पर मरीजों की हो सकेगी जांच
    झारखंड

    विश्वकर्मा पूजा : रिम्स पहुंची पैथोलॉजी के दर्जनों उपकरण, सस्ती दर पर मरीजों की हो सकेगी जांच

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : विश्वकर्मा पूजा पर रिम्स में करोड़ों के उपकरणों की खरीदारी की गई है। अब इससे गरीब मरीजों का निशुल्क इलाज हो सकेगा। पैथोलॉजी विभाग में जांच के साथ-साथ जर्मनी से आधुनिक सीटी स्कैन मशीन भी मंगाई गई है। इसे आज विश्वकर्मा पूजा के दिन इंस्टॉल करने की तैयारी है। पैथोलॉजी में ट्रायल के तौर पर जांच शुरू भी कर दी गई है। इसमें मरीजों को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट भी दी जा रही है।

    पैथोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि इतने सारे उपकरणों का मिलना और वह भी विश्वकर्मा पूजा जैसे पर्व में काफी शुभ माना जा रहा है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मरीजों के इलाज व जांच में कोई परेशानी नहीं होगी। नए पैथोलॉजी की शुरुआत हो गई है। यहां कई तरह की जांच फ्री में उपलब्ध कराई गई है। रिम्स प्रबंधन रिम्स के लैब में ही जांच कराएगा।

    डॉ. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू ट्रामा सेंटर के पहले तल्ले पर बने पैथोलैब को फंक्शनल बनाया गया है। यहां अत्याधुनिक उच्च गुणवत्ता वाले इक्विपमेंट्स लगाए गए हैं। इससे अब एक दिन में 3000 से अधिक जांच किया जा सकेगा। अभी तक एक दिन में 200 सैंपल की जांच हो पाती थी। मालूम हो कि जांच की लचर व्यवस्था को ठीक करने के लिए झारखंड हाई कोर्ट ने रिम्स प्रबंधन को 15 सितंबर तक का समय दिया गया था।

    निजी लैब में जो जांच 500 रुपये में होती है, उस जांच के लिए रिम्स में 90 प्रतिशत से भी कम पैसा देना होगा। इसमें सीबीसी टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट, आरएफटी, थायराइड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, यूरिया, कंपलीट हीमोग्राम जैसे 14 पैथोलोजिकल जांच किए जाएंगे। इन जांचों का प्रइइवेट में प्रत्येक टेस्ट में 150 से 250 रुपये तक मरीजों को देने पड़ते हैं। पैथोलॉजी के शुरू होने से इनमें से आधे दर्जन टेस्ट रिम्स में मुफ्त किया गया है।

    रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि लैब के चालू होने से रिम्स के स्टूडेंट भी सीख सकेंगे कि‍ जांच कैसे की जाती है। रिम्स टीचिंग इंस्टिट्यूशन है। यदि यहां जांच नहीं होगी, तो स्टूडेंट सीखेंगे कैसे। इससे मरीजों को भी काफी फायदा मिलेगा। भर्ती मरीजों के सैंपल की जांच में काफी आसानी होगी और रिपोर्ट भी 24 घंटे में उपलब्ध हो सकेगा।

    Rims
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीरिया में आतंकियों के बच्चे पैदा करने गई थी जिहादी दुल्हन, इंटरव्यू में बोली-मर जाऊंगी, लेकिन वहां कभी नहीं जाऊंगी
    Next Article पाकुड़ में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा, आम तोड़ने के विवाद में हुआ था मर्डर

    Related Posts

    झारखंड

    पुलिस पर मिर्ची पाउडर से हमला करने वाला वांटेड गिरफ्तार

    June 22, 2025
    झारखंड

    रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा मेघ का सिलसिला

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    Latest Posts

    नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, पुनौराधाम में बनेगा विशाल जानकी मंदिर

    June 22, 2025

    पुलिस पर मिर्ची पाउडर से हमला करने वाला वांटेड गिरफ्तार

    June 22, 2025

    शिक्षकों के लिए नया फरमान, स्थानांतरण स्वीकार नहीं करने पर इतने साल तक रहेंगे आवेदन से वंचित

    June 22, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 22 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 22, 2025

    रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस दिन तक जारी रहेगा मेघ का सिलसिला

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.