Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 4:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»विश्वकर्मा पूजा को लेकर फैक्ट्री से लेकर दुकानों तक में जबर्दस्‍त तैयारी, जानें पूजा का विशेष मुहूर्त
    धर्म/ज्योतिष

    विश्वकर्मा पूजा को लेकर फैक्ट्री से लेकर दुकानों तक में जबर्दस्‍त तैयारी, जानें पूजा का विशेष मुहूर्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा की धूम आज पूरे शहर में देखने को मिल रही है। एक तरफ लोग फैक्ट्री से लेकर दुकानों तक में भगवान की पूजा की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ घरों में भी पूजा की तैयारी हो रही है। लोग अपने घर की साफ-सफाई के साथ गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से व्यक्ति को गृह, गाड़ी, फैक्ट्री और अन्य सामान की प्राप्ति होती है।

    एक तरफ जहां देर रात तक पूजा को लेकर बाजार में भीड़ रही, वहीं सुबह से ही लोग फल-फूल और मिठाई की खरीदारी करते हुए दिखे। विश्वकर्मा की पूजा शहर के सभी तकनीकी संस्थानों, मोटर गैरेज, वाहन एजेंसियों सहित काष्ठ शिल्पियों द्वारा प्रमुख रूप से मनाई जा रही है। कई संस्थानों में विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा हो रही है। हालांकि संक्रमण को देखते हुए इस बार लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।

    विशेष पुण्य काल में करें भगवान की पूजा

    भाद्रपद शुक्लपक्ष द्वादशी तिथि को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है। इस बार विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाई जा रही है। पंडित बिपिन पांडेय के अनुसार शुक्रवार को सुबह 8.24 मिनट तक एकादशी तिथि इसके बाद द्वादशी आरंभ हो जायेगी, जो कि अगले दिन शनिवार को सुबह छह बजे तक रहेगी। ऐसे में पूजा के लिए सूर्यास्त से पहले तक मूर्ति स्थापना, पूजन आदि हो सकता है। वहीं, पूजन के लिए विशेष पुण्य काल 11.41 बजे तक है।

    विश्वकर्मा पूजा पर कारों की बढ़ी बिक्री

    विश्वकर्मा पूजा के शुभ मुहूर्त पर लोगों ने चार पहिया और दोपहिया वाहनों की जमकर डिलीवरी ली है। कार विक्रेता शोरूम के मालिक बताते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के पहले लोगों ने खरीदारी के सारे कागजी काम पूरे कर लिए हैं। ऐसे में अब केवल कारों की डिलीवरी बाकी है। लोगों ने एक महीने से लेकर तीन महीने तक इस तारीख पर डिलीवरी के लिए इंतजार किया है। हालांकि कंपनियां बाजार की मांग के अनुरूप गाड़ियों की आपूर्ति नहीं कर पाई। कई ग्राहकों को निराश होना पड़ा है।

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रकृति का महापर्व करमा झारखंड सहित देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जानें इसकी पूरी कहानी
    Next Article रूपा तिर्की मौत मामला : साहिबगंज पहुंची CBI की फारेंसिक टीम, तोड़ा जाएगा रूपा तिर्की के कमरे का सील ताला

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भाई दूज 2025 : भाई-बहन के प्रेम का पर्व आज… जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

    October 23, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 23 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 23, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    गोवर्धन पूजा : भगवान श्री कृष्ण की लीला का उत्सव… जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    October 22, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.