Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोजपुरी, मगही पर विवादित बयान: मंत्री मिथिलेश ठाकुर मुख्यमंत्री के बचाव में उतरे, कहा- सीएम ने आंदोलनकाल की बात कही थी आज की नहीं
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोजपुरी, मगही पर विवादित बयान: मंत्री मिथिलेश ठाकुर मुख्यमंत्री के बचाव में उतरे, कहा- सीएम ने आंदोलनकाल की बात कही थी आज की नहीं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भोजपुरी, मगही बोलने वालों के ऊपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विवादित टिप्पणी पर सियासी घमासान जारी है. लेकिन इसको लेकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सफाई दी है. मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बयान में कोई भी ऐसी बातें नहीं है जो अनर्गल हो.

    मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड आंदोलन के समय की स्थिति और परिस्थिति के बारे में बता रहे हैं, जिसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब झारखंड स्वतंत्र राज्य के रुप में है तो इसकी पहचान बिहार से अलग तो होगा ही. मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कुछ भी ऐसी बात नहीं कहा है, जिससे इतना भू-चाल आ जाए. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मगही, भोजपुरी, मैथिली भाषा को नियोजन नीति में शामिल नहीं होने के बाद उठे विवाद पर कहा कि सरकार सभी को लेकर चलेगी और इसपर विचार किया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री के बयान पर राजनीतिक उफान
    मुख्यमंत्री के विवादित बयान के बाद भाषा को लेकर राज्य में राजनीति शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार पाकिस्तानी भाषा उर्दू को प्रमोट करने में लगी है. वहीं भोजपुरी, मगही जैसी क्षेत्रीय भाषा बोलने वालों पर अनर्गल टिप्पणी कर अपमानित करे रहे हैं.

    भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार की नियोजन नीति में हिंदी की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार पहले धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की और अब भाषा के आधार पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी ने नमाज पॉलिटिक्स का विरोध किया तो सरकार बैकफुट पर सदन में ही आती दिखी. उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जाना पूरे राज्य को शर्मसार किया है, इसके विरोध में भाजपा चुप नहीं बैठेगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड को मिले 4 IPS अधिकारी, नक्सल इलाकों में दी गई जिम्मेदारी
    Next Article 15 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 100 से अधिक दुकानें ढहाईं, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    August 2, 2025
    झारखंड

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025
    गढ़वा

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 100 से अधिक दुकानें ढहाईं, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    August 2, 2025

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025

    CBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना, जानिए पूरी जानकारी…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.