Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 1:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : मुथूट फाइनेंस के दफ्तर से 12 किलो सोना व 3 लाख लूट मामले में जसीडीह में छापेमारी, होटल में अपराधियों के छुपे होने की थी सूचना
    झारखंड

    देवघर : मुथूट फाइनेंस के दफ्तर से 12 किलो सोना व 3 लाख लूट मामले में जसीडीह में छापेमारी, होटल में अपराधियों के छुपे होने की थी सूचना

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शनिवार को मुथूट फाइनेंस के दफ्तर से 12 किलो सोना समेत 3 लाख रुपये की लूट की घटना के बाद सोमवार को देवघर के जसीडीह स्थित कई होटलों में छापेमारी की गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम देवघर पहुंची। दरअसल पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि अपराधी जसीडीह स्थित होटल में छुपे हुए हैं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जसीडीह स्टेशन के पास स्थित चार होटलों की तलाशी ली गई।

    तलाशी अभियान मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। तलाशी के दौरान चार अपराधियों के जसीडीह के एक होटल में ठहरने की जानकारी मिली। आसनसोल में घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी शनिवार की रात इस होटल में ठहरे थे। हालांकि अपराधी रविवार को ही होटल छोड़कर जा चुके थे।

    पुलिस ने होटल के रजिस्टर को खंगाला। उसमें दर्ज नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर के आधार पर अब बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि बदमाश यहां किसी गाड़ी से नहीं आए थे। वे यहां यात्री के तौर पर ठहरे थे। ज्ञात हो कि आसनसोल में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइक से भाग निकले थे। उसके बाद से आसनसोल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। आसनसोल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस अपराधियों को तलाशते हुए देवघर पहुंची थी।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूपा तिर्की मर्डर मामला : रिश्तेदार के घर से खाली हाथ लौटी CBI और SIT की टीम
    Next Article मुजफ्फरपुर में पुलिस और बैंक लुटेरों में मुठभेड़, एक लुटेरा एनकाउंटर में मारा गया

    Related Posts

    झारखंड

    रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    RIMS में चाय पीने के बाद डॉक्टर बेहोश, वेंटिलेटर पर भर्ती, जांच शुरू

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 4296 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट

    August 22, 2025
    Latest Posts

    iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक : 9 सितंबर को हो सकता है ऐपल का बड़ा इवेंट

    August 22, 2025

    रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    August 22, 2025

    RIMS में चाय पीने के बाद डॉक्टर बेहोश, वेंटिलेटर पर भर्ती, जांच शुरू

    August 22, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बिहार में बोले PM- पाकिस्तान की एक भी मिसाइल भारत को नुकसान नहीं पहुंचा पाई

    August 22, 2025

    नई संसद भवन की सुरक्षा में चूक, संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.