Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 8:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामला : विसरा जांच नहीं होने पर पुलिस की आत्महत्या की थ्योरी पर संदेह, सीबीआई की टीम ने जांच पर उठाए सवाल
    झारखंड

    महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामला : विसरा जांच नहीं होने पर पुलिस की आत्महत्या की थ्योरी पर संदेह, सीबीआई की टीम ने जांच पर उठाए सवाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2021Updated:September 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: 3 मई को महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की जांच पर संदेह बढ़ता जा रहा है. पीड़ित रूपा तिर्की की मौत के बाद विसरा जांच नहीं होने पर हाई कोर्ट के बाद अब सीबीआई भी सवाल उठा रही है. सीबीआई इस मामले को लेकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे पुलिस अधिकारी को अपने जांच के घेरे में ले सकती है.

    मां ने जताया था शक

    बता दें कि रूपा तिर्की की मां ने अपनी बेटी की हत्या को लेकर शक जताया था. उन्होंने कहा था कि रूपा तिर्की को जान से मारकर फांसी पर लटकाया गया है, लेकिन मां की आपत्ति को दरकिनार करते हुए रूपा तिर्की का पोस्टमार्टम साहिबगंज सदर अस्पताल में कराया गया था. लेकिन सबसे अहम सबूत माने जाने वाले विसरा की जांच नहीं की गई थी. अब इसी को लेकर शक गहराता जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नियम है कि जब किसी व्यक्ति या महिला का संदिग्ध हालत में शव बरामद होता है तो पुलिस पोस्टमार्टम के दौरान विसरा की जांच जरूर कराती है या कोई परिजन आपत्ति जताता है उस स्थिति में भी पुलिस प्रशासन और डॉक्टर विसरा की जांच जरूर कराते हैं ताकि मौत का समय और वजह मालूम हो सके. किसी भी केस पर से पर्दा उठाने के लिए विसरा के जांच को अहम माना जाता है. इस मामले में रूपा की मां की आपत्ति के बावजूद इस महत्वपूर्ण तथ्य को दरकिनार कर आत्महत्या का रूप दे दिया गया.

    धनबाद ट्रांसफर होगा केस

    साहिबगंज में सीबीआई की टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. इसके लिए सीबीआई की टीम रूपा तिर्की के मरने से 15 दिन पहले के कॉल डिटेल्स और महिला थाना पर कौन-कौन लोग उनसे मिलने के लिए आते थे उसकी जानकारी ले रही है. जांच में कोई बाधा न हो इसके लिए केस को साहिबगंज से धनबाद सीबीआई कोर्ट ट्रांसफर किया जा रहा है. पूरे मामले में सबूतों की तलाश के लिए दिल्ली से फॉरेंसिक विभाग की टीम भी जल्द साहिबगंज पहुंचने वाली है.

    क्या है पूरा मामला

    रांची के रातू की रूपा तिर्की साहिबगंज में महिला थाना प्रभारी के रूप में पोस्टेड थी. जिनकी 3 मई को संदेहास्पद मौत हो गई थी. पुलिस ने जांच के दौरान प्रेम प्रसंग में हुई आत्महत्या माना. स्वभाव से काफी मिलनसार और मृदुभाषी रूपा के घर वालों का मानना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. उन्होंने पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर नाराजगी जताते हुए सरकार से इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. इसके लिए रूपा तिर्की के परिजन मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक गुहार लगा चुके थे. राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में न्यायिक आयोग का गठन किया था. जिससे परिजन संतुष्ट नहीं हुए और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की गई थी. जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंदा, पांच की हालत गंभीर
    Next Article पलामू में जिसे मृत समझ दफनाया, वो निकली जिंदा, चार दिनों बाद बच्चे के साथ सामने आई युवती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    Latest Posts

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.