Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 3:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा : पत्नी के प्रेमी ने पति को अगवा कर की हत्या की कोशिश, गाड़ी से कूद कर बचाई जान
    झारखंड

    कोडरमा : पत्नी के प्रेमी ने पति को अगवा कर की हत्या की कोशिश, गाड़ी से कूद कर बचाई जान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा :  झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह गांव के सद्दाम अंसारी पिता एनुल अंसारी को उनकी पूर्व पत्नी के प्रेमी कुर्बान अंसारी सहित छह लोगों ने अगवा कर जान से मारने की कोशिश की। घटना बीते शनिवार शाम पांच बजे चौपारण थाना क्षेत्र के पांडेबारा की है। इस सबंध में सद्दाम अंसारी ने चौपारण थाना में दिए आवेदन में कहा है कि वह 11 सितंबर को 5 बजे शाम पांडेबारा चौक पर खड़ा था। इस बीच काले रंग का स्कार्पियो उनके समीप रुका और उसे जबरन गाड़ी के अंदर बैठा कर चौपारण की ओर चल दिया।

    रास्ते में गाड़ी के अंदर बैठे कुर्बान अंसारी पिता असगर अंसारी, असगर अंसारी पिता स्व. सकुर मियां दोनों का वर्तमान पता ग्राम पिपराडीह, ओपी तिलैया डैम, थाना जयनगर, जिला कोडरमा व इस्तियाक अंसारी पिता सफायत अंसारी ग्राम आराभुसाई, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग व तीन अज्ञात लोगों ने रिवाल्वर के बट से मारकर घायल कर दिया। इसी बीच मौका पाकर चलती गाड़ी के खिड़की से दनुवा जंगल के निकट वह गाड़ी से कूद गया। उसे बेहोशी की हालत में निकट के दुकानदारों ने उठा कर पुलिस को खबर किया। घायलावस्था में पुलिस ने चौपारण स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    क्या है मामला

    कभी सद्दाम अंसारी व कुर्बान अंसारी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। इसी क्रम में कुर्बान अंसारी का सद्दाम की पत्नी फातमा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा और मामला तलाक तक जा पहुंचा। बाद में हजारीबाग न्यायालय ने फातमा को विदाई कराकर सद्दाम को सुपुर्द कर दिया। कुछ दिन फातमा खातून पति सद्दाम के साथ ठीक से रही। इसी बीच पुनः कुर्बान का अपनी प्रेमिका के प्रति झुकाव हो गया और उनके बीच छुपकर मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। इनके बीच अवैध संबंधों का खुलासा स्वयं कुर्बान ने किया। उसने वीडियो कॉलिंग पर बात करती हुई फोटो सोशल मीडिया पर डाली।

    इस बात की सूचना सद्दाम को मिली तो सद्दाम ने फातमा से पूछताछ की तो फातमा ने अपनी मर्जी से पड़ोस में रह रहे कुर्बान के घर चली गई। मामले की गंभीरता को देख ग्रामीणों ने तिलैया डैम पुलिस को सूचना दी। पुलिस कुर्बान और फातमा को थाने ले गई। थाने में कुर्बान और फातमा एक-दूसरे के साथ रहने और मुस्लिम रीति-रिवाज या कोर्ट मैरिज करने का लिखित आवेदन देकर घर आ गए। एक सप्ताह के बाद भी जब दोनों ने विवाह नहीं किया तो सद्दाम ने इसकी शिकायत कोडरमा पुलिस अधीक्षक से की।

    कई आरोपों में जेल जा चुका है आरोपी कुर्बान

    पिपराडीह स्थित अपने आवास में अवैध रूप से क्लिनिक चलाने तथा भूर्ण हत्या करवाने के आरोप में कुर्बान अंसारी जेल जा चुका है। इसके पूर्व चंदवारा थाना के कांड में भी जेल जा चुका है। लोगों का कहना है कि कुर्बान अंसारी का संगत असामाजिक तत्वों के साथ भी है। उन्होंने परेशान करने की नीयत से चंदवारा के पूर्व बीडीओ, वर्तमान बीडीओ, पूर्व सीओ सहित कई लोगों पर मुकदमा कर चुका है।

    crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में कार ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, युवक की मौत
    Next Article सरायकेला में सास ने अपनी गर्भवती बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, प्रेम विवाह से नाराज थी

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.