Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 1:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर: साइबर पुलिस ने किया 15 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, 28 मोबाइल, 42 सिमकार्ड और एक पासबुक बरामद
    झारखंड

    देवघर: साइबर पुलिस ने किया 15 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, 28 मोबाइल, 42 सिमकार्ड और एक पासबुक बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : साइबर थाना की पुलिस ने पंद्रह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र के नागादरी और भोरनडीहा, पथरौल थाना क्षेत्र के ठेंगाडीह, मधुपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर बाजार और भेड़वानावाडीह और देवीपुर थाना क्षेत्र के महुआटांड से पंद्रह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 28 मोबाइल, 42 सिम कार्ड और 1 पासबुक बरामद किया गया है।

    गिरफ्तार अपराधियों में 30 वर्षीय नूर आलम, 32 वर्षीय रियासत अंसारी, 19 वर्षीय तबारक अंसारी, 30 वर्षीय इसराइल अंसारी, 21 वर्षीय इकरार अंसारी, 21 वर्षीय फैयाज अंसारी, 25 वर्षीय मुकेश मंडल, 22 वर्षीय प्रीतम दास, 20 वर्षीय गौतम दास, 28 वर्षीय टिकैत दास, 19 वर्षीय शिबू दास, 27 वर्षीय दीपक दास, 25 वर्षीय रोहित रवानी, 21 वर्षीय मिथुन रवानी और 30 वर्षीय पिंटु रवानी का नाम शामिल है।

    डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी इसरायल और इकरार, प्रीतम और गौतम, मिथुन और पिंटु सगे भाई हैं। इसके साथ ही डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी मुकेश मंडल का आपराधिक इतिहास है। वह साइबर थाना में दर्ज एक मामले में जेल जा चुका है। वहीं इसके अलावे डीएसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर को रिक्वेस्ट भेजकर ड्रीम 11, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं।

    इसके साथ साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंक ऑफ बड़ौदा अपर बाजार शाखा की सीनियर मैनेजर शिल्पी सोनम की हरियाणा में संदिग्ध मौत
    Next Article गिरिडीह में गैस टैंकर के टक्कर से पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, अवर निरीक्षक की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025
    झारखंड

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025
    झारखंड

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.