Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा में कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी सहित तीन अपराधी गिरफ्तार, आठ जिंदा गोली सहित 25 सामग्री बरामद
    झारखंड

    गढ़वा में कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी सहित तीन अपराधी गिरफ्तार, आठ जिंदा गोली सहित 25 सामग्री बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2021Updated:September 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने आतंक फैलाने से पहले तीन शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इन अपराधियों की गिरफ्तारी एसपी अंजनी झा को मिली गुप्त सूचना पर हुई है। इनकी योजना कारोबारियों से लेवी वसूलने की थी। पकड़े गए लोगों में कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी समेत तीन अपराधी शामिल है। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए धुरकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में खुस्तर अंसारी, चंद्रदेव गोंड और महफूज अंसारी शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार, गोली समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।

    लेवी वसूलने आया था खुस्तर अंसारी:

    एसपी अंजनी झा को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार होकर तीन लोग उत्तरप्रदेश की तरह नगरउंटारी की तरफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आने वाले हैं. एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम के द्वारा धुरकी मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ रहे थे, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो एक युवक मौके से भागने में सफल रहा. बाकी दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों से नाम पूछने पर एक ने अपना नाम खुस्तर अंसारी जबकि दूसरा ने अपना नाम चंद्रदेव गोंड बताया. दोनों युवक की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंडई थाना क्षेत्र के तसरार से महफूज अंसारी को गिरफ्तार लिया.

    खुस्तर अंसारी ने बनाया था अपना अपराधिक संगठन:

    लेवी वसूलने और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए खुस्तर अंसारी ने भारतीय पब्लिक कम्युनिस्ट पार्टी नाम का संगठन बनाया था. इसी संगठन के द्वारा बीते 25 अगस्त को धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी में
    सड़क निर्माण कार्य में लगे दो हाइवा समेत चार वाहनों में आगजनी की गई थी. इससे पहले लेवी के लिए एक व्यक्ति का अपहरण भी किया था. खुस्तर अंसारी के ऊपर कुल 15 अपराधिक मामले दर्ज है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराँची: दवा कारोबारी अश्विनी राजगढ़िया ने की दिल्ली में आत्महत्या करने की कोशिश
    Next Article बैंक ऑफ बड़ौदा अपर बाजार शाखा की सीनियर मैनेजर शिल्पी सोनम की हरियाणा में संदिग्ध मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईडी के अधिकारियों पर एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.