Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे धनबाद, संघ के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
    झारखंड

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे धनबाद, संघ के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज (शुक्रवार) सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर पटना से धनबाद पहुंच गए हैं. गंगा दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचे आरएसएस प्रमुख का स्वयंसेवकों ने जोरदार स्वागत किया. स्टेशन से वे सीधे अशोक नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर (राजकमल) पहुंचे. बताया जा रहा है कि मोहन भागवत अगले तीन दिनों तक राजकमल विद्यालय में ही रुकेंगे. यहां वे सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित आरएसएस झारखंड प्रांत के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

    कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे आरएसएस प्रमुख

    मिली जानकारी के मुताबिक अपने धनबाद दौरे में संघ के झारखंड-बिहार के पदाधिकारियों के साथ वो बैठक करेंगे. साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमों की भी जानकारी लेंगे. इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के संगठन के साथ ही बिहार के बड़े पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे. मोहन भागवत के इस कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में काफी उत्साह दिख रहा है. माना जा रहा है कि संघ प्रमुख से मिलने झारखंड बीजेपी के कई बड़े नेता धनबाद आ सकते हैं. इसके बाद दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख महानगर, नगर कार्यकारिणी, शाखा प्रमुखों और मुख्य शिक्षक कार्यवाहक के साथ बैठक करेंगे. अंतिम दिन यानी 12 सितंबर को वह प्रबुद्ध लोगों के साथ मुलाकात करेंगे.

    राष्ट्रव्यापी प्रवास पर हैं संघ प्रमुख

    बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों राष्ट्रव्यापी प्रवास पर हैं. इसी सिलसिले वे में विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं. उनका ये कार्यक्रम 2024 तक संघ की योजना और कार्यों को प्रांत के सभी मंडलों और गांवों तक पहुंचाना है. अपने इसी कार्यक्रम के तहत पहले वे पटना पहुंचे. जहां कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे धनबाद के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article गणेश चतुर्थी विशेष: ऐसे करें भगवान गजानन को प्रसन्न, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.