Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 8:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा में काला कपड़ा पहन भाजपा नेताओं ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन, लाठीचार्ज का किया विरोध
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा में काला कपड़ा पहन भाजपा नेताओं ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन, लाठीचार्ज का किया विरोध

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मानसून सत्र 2021 के अंतिम दिन गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा. बुधवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में विपक्षी दल बीजेपी, आजसू ने जमकर नारेबाजी की. गुरुवार को सदन के बाहर गहमागहमी बनी रही.

    झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 2021 के अंतिम दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दल बीजेपी और आजसू के विधायक जमकर नारेबाजी की. विपक्षी दलों ने बुधवार को विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का जमकर विरोध किया. विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने काला कपड़ा पहन कर विरोध जताया और हेमंत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की.

    यह है मामला

    बता दें कि बुधवार को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया था. पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. इसके विरोध में झारखंड बीजेपी गुरुवार को राज्यभर में काला दिवस मना रही है. इसी को लेकर सड़क से लेकर सदन तक में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

    लाठीचार्ज की भर्त्सना

    सदन के बाहर हेमंत सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे भाजपा विधायकों ने इस दौरान पुलिस ज्यादती का विरोध करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा. बिरंची नारायण ने पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार के कामकाज की जमकर आलोचना की. वहीं भाजपा विधायक अनंत ओझा और रणधीर सिंह ने हेमंत सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए पुलिस लाठीचार्ज की भर्त्सना की.

    आजसू का भी मिला साथ,सदन के बाहर धरने पर बैठे आजसू विधायक

    मानसून सत्र 2021 के अंतिम दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. सदन शुरू होने से पहले लाठीचार्ज का विरोध कर रहे भाजपा विधायकों को आजसू का भी साथ मिला.आजसू विधायक लंबोदर महतो ने धरना देते हुए राज्य में कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की और धरने पर बैठ गए.

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से 1950 में इसे अनुसूचित जनजाति के श्रेणी से हटाकर पिछड़ी जाति में शामिल कर दिया गया था. कुर्मी को फिर से अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के प्रति राज्य सरकार उदासीन है, जबकि उनकी आर्थिक सामाजिक स्थिति बहुत ही कमजोर है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में चलती बाइक की चेन में फंसा दुपट्टा, महिला की सिर के बल गिरने से मौत
    Next Article सदन में स्पीकर के व्यवहार से रो पड़े भाजपा विधायक अमर बाउरी, बीजेपी के सभी विधायक कर गए वॉक आउट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 1, 2025
    झारखंड

    दिलीप बिल्डकॉन ने पकुड़ प्रशासन को सौंपे 50 रोड ट्रैफिक बैरियर…

    October 31, 2025
    जामताड़ा

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025
    Latest Posts

    रवि किशन को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

    November 1, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 01 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 1, 2025

    झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 1, 2025

    दिलीप बिल्डकॉन ने पकुड़ प्रशासन को सौंपे 50 रोड ट्रैफिक बैरियर…

    October 31, 2025

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.