Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
    झारखंड

    गिरिडीह में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: जिले में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद बेलगाम कार दीवार से जा टकराई. दीवार से टकराते ही कार का एयरबैग खुल गया जिसके कारण कार में सवार लोगों को गंभीट चोट नहीं आई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चला रहा व्यक्ति समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और बुजुर्ग को कुचलते हुए दीवार से जा टकराया. घटना बरवाडीह पुलिस लाइन रोड की है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

    अचानक बुजुर्ग को देख बिगड़ा बैलेंस

    सीसीटीवी फुटेज में यह दिख रहा है कि सड़क पर एक बुजुर्ग पैदल चल रहा है. पीछे से एक कार स्लो स्पीड में आ रही है. ऐसा लगता है कि जैसे कार सवार ने अचानक बुजुर्ग को देखा और इसी चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया और बुजुर्ग को रौंदते हुए कार दीवार से जा टकराई. थोड़ा आगे एक और शख्स साइकिल पर जा रहा था लेकिन अचानक वह साइड हो गया और उसकी जान बच गई. बताया जा रहा है कि जिस बुजुर्ग की मौत हुई, उसका नाम गुप्तेश्वर साव है. वह अखबार बांटता था.

    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    एक अन्य घटना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. घटना पचंबा-जमुआ रोड पर परसाटांड़ मोड़ के पास घटी. संजय गुप्ता देवरी थाना क्षेत्र के ढेंगाडीह का रहने वाला था. मृतक के पुत्र उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि उनके पिता अपने गांव ढेंगाडीह से बाइक से गिरिडीह जा रहे थे. इसी दौरान परसाटांड़ मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनके पिता की बाइक में धक्का मार दिया जिससे उसके पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में महिला IPS की बेटी से रेप की कोशिश, महिला थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article लातेहार में महिला ने चलती ट्रेन के सामने कूद दी जान, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईडी के अधिकारियों पर एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.