Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 10:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा नमाज विवाद पर सीएम का बीजेपी पर तंज, मन में राक्षस है तो सभी दिखेंगे दुश्मन
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा नमाज विवाद पर सीएम का बीजेपी पर तंज, मन में राक्षस है तो सभी दिखेंगे दुश्मन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन नमाज पढ़ने को लेकर कमरा आवंटित करने का मुद्दा गरमाया रहा. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सदन के बाहर और सदन के अंदर हंगामा करता रहा. विपक्षी विधायकों की मांग है कि जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसे रद्द किया जाए.

    ‘मन में राक्षस हो तो हर तरफ दुश्मन दिखता है’

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब सदन से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे विपक्ष के रवैये को लेकर सवाल पूछा. इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि जब दल के पास कोई मुद्दा नहीं रहा जाता है तो इसी तरह का आचरण अपनाकर सदन को बाधित करते हैं. विपक्ष का यह प्लान पहले से तय था. बता दें कि आज सदन में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल था. इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि हर मुद्दे पर जवाब देने की पूरी तैयारी थी. ये दुर्भाग्य है और ऐसी मानसिकता की वजह से राज्य के विकास में जो गति मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पाती है.

    नमाज के लिए आवंटित कमरे को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि मन में अगर आस्था और भगवान हो तो सब जगह भगवान ही भगवान हैं. लेकिन अगर मन में राक्षस हो तो हर तरफ दुश्मन ही दुश्मन दिखता है.

    बिरंची नारायण बोले- विधानसभा को कठपुतली न बनाएं सीएम

    मुख्यमंत्री के बयान पर मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि विधानसभा को कठपुतली न बनाएं और बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष लाचार और मजबूर हैं. अध्यक्ष मुख्यमंत्री की तरफ देखते हैं और मुख्यमंत्री की तरफ से जो इशारा होता है वही काम करते हैं. न्याय के मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष को सोचना चाहिए कि पद की एक अपनी गरिमा होती है. अभी तो ऐसा लगता है कि जैसे हेमंत सोरेन विधानसभा अध्यक्ष भी हैं.

    बिरंची नारायण ने कहा कि आज से पहले नमाज को लेकर कभी भी नोटिफिकेशन नहीं हुआ है लेकिन सिर्फ एक धर्म विशेष को खुश करने के लिए ऐसा करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि एक बहुत बड़े तबके के साथ अन्याय किया गया है. अध्यक्ष से आग्रह है कि जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसे तुरंत प्रभाव से रद्द करें. ऐसा नहीं हुआ तो बड़ी संख्या इसको लेकर विरोध करेंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकला संगम दुर्गा पूजा समिति नार्थ मार्केट रोड अपर बाजार की बैठक सम्पन
    Next Article गुमला : कुएं से युवक का शव बरामद, गले में धारदार हथियार से वार के मिले निशान

    Related Posts

    झारखंड

    स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, पांच बच्चे घायल

    June 21, 2025
    जामताड़ा

    योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी

    June 21, 2025
    गिरिडीह

    CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    June 21, 2025
    Latest Posts

    स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, पांच बच्चे घायल

    June 21, 2025

    योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी

    June 21, 2025

    CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    June 21, 2025

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.