Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : अरगडा रेलवे स्टेशन के समीप पेड़ में लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
    झारखंड

    रामगढ़ : अरगडा रेलवे स्टेशन के समीप पेड़ में लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ:  रामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगडा रेलवे स्टेशन के समीप व रेलवे पुल के कुछ ही दूरी पर अवस्थित के पलाश के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि रेलवे पुल के निकट महुवाटांड की एक महिला अपने धान के खेत में खाद दे रही थीं। इसी बीच महिला की नजर पेड़ पर लटकते हुई युवक के शव पर पड़ी। शव को देखते ही महिला अपने खेत में ही बेहोश हो कर गिर गईं।

    अगल-बगल के खेतों में काम कर रहीं महिलाएं वहां पहुंचकर बेहोश महिला को वहां से उठाकर इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। वहीं नगर परिषद के वार्ड पार्षद गोपाल मुंडा सहित आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर रामगढ थाने के एएसआई सुधीर कुमार ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन करने के बाद शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले गई। बाद में शव की शिनाख्त रितेश कुमार महतो(19 वर्ष) पिता मोहरलाल महतो ग्राम धवैया, कंडेर, थाना महुआटांड जिला बोकारो के रूप में की गई।

    मृतक युवक रितेश हेसला स्थित झारखंड इंडेक्शन फर्नेस फैक्ट्री हेसला में मजदूरी का काम करता था। शव की शिनाख्त होते ही पुलिस ने उसके घरवालों को इसकी सूचना दी। इधर युवक के शव मिलने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कोई इसे आत्महत्या का मामला बता रहा है तो कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया गया होगा। इस संबंध में मामले की जांच कर रहे रामगढ़ थाने के एएसआई सुधीर कुमार ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत के सही पता लग पाएगा। मृतक के परिवार वाले को बुलाया गया है। अभी तक लिखित रूप से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    Sucite
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में झाड़ियों में फेंकी मिली नवजात बच्ची, निसंतान दंपती ने अपनाया
    Next Article रांची में सड़क हादसे में युवक की मौत पर हंगामा, भीड़ ने किया रोड जाम

    Related Posts

    झारखंड

    अमन साहू गिरोह ने एक बार फिर कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी धमकी

    June 18, 2025
    झारखंड

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025
    Latest Posts

    अमन साहू गिरोह ने एक बार फिर कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी धमकी

    June 18, 2025

    बिहार के इस जिले में मिलेगा गोवा जैसा आनंद

    June 18, 2025

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की दमदार टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

    June 18, 2025

    भारत के इन चार राज्यों में जन्म ले रहे हैं कुपोषित बच्चे

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.