Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 10:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद जज मौत मामला: सीबीआई ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
    झारखंड

    धनबाद जज मौत मामला: सीबीआई ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः जज उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई ने दोनों आरोपियों को लेकर शनिवार की सुबह धनबाद पहुंची. जहां दोपहर में न्यायालय के समक्ष दोनों आरोपियों को प्रस्तुत किया गया. जिसके बाद उन्हें धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया.

    जज उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई जांच कर रही है. झारखंड हाई कोर्ट के निर्देशानुसार सीबीआई जज मौत मामले में गिरफ्तार लखन वर्मा और राहुल वर्मा को लेकर तकनीकी जांच कराने गुजरात गई थी. जहां से हवाई मार्ग के रास्ते दोनों आरोपियों को लेकर सीबीआई रांची पहुंची. इसे बाद फिर वहां से सड़क मार्ग से लेकर धनबाद आई थी. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

    आरोपियों को एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) ले जाया गया, जहां उन दोनों की मेडिकल जांच कराई गई. उसके बाद सीबीआई ने जिला पुलिस की देखरेख में आरोपियों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचकर कोरोना जांच कराई. जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, इसके बाद दोनों को मंडल कारा धनबाद भेज दिया गया.

    मालूम हो कि 28 जुलाई को धनबाद न्यायालय में पदस्थापित जज उत्तम आनंद की मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो से टक्कर लगने की वजह से मौत हुई थी. जिसके बाद राज्य सरकार की अनुशंसा पर और झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर मामले को सीबीआई को जांच के लिए सौंपा गया. जिसके बाद प्रशासन के साथ मिलकर कई जांच टीम ने लगातार धनबाद का दौरा दिया, क्राइम सीन को रिक्रिएट किया. साथ ही आरोपी ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को इस मामले में शिकंजे में लिया गया. दोनों आरोपियों का अलग-अलग टेस्ट के लिए दिल्ली और गुजरात ले जाया गया. सीबीआई जज उत्तम आनंद के मौत के मामले में यह तहकीकात करने में जुटी है, कि उनकी मौत दुर्घटना है या फिर हत्या?

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- कोल डंपिंग यार्ड में आने के दौरान कुचलकर मारने की हुई कोशिश
    Next Article जमशेदपुर : कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार, 66 लाख के गबन का है आरोप

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025
    झारखंड

    विधायक सविता महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्ष और त्याग को बताया प्रेरणा का स्रोत…

    August 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौ’त, पति गिरफ्तार

    August 11, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025

    विधायक सविता महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्ष और त्याग को बताया प्रेरणा का स्रोत…

    August 11, 2025

    राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौ’त, पति गिरफ्तार

    August 11, 2025

    नीरज सिंह ह’त्याकांड में जमानत के बाद आज रिहा हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह…

    August 11, 2025

    जहां-तहां से उड़ा लेते थे बाइक, पुलिस ने तीन को दबोचा

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.