Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»काबुल : अमेरिका की एयर स्ट्राइक, एयरपोर्ट जा रहे आत्मघाती हमलावर को रास्ते में ही उड़ाया
    Uncategorized

    काबुल : अमेरिका की एयर स्ट्राइक, एयरपोर्ट जा रहे आत्मघाती हमलावर को रास्ते में ही उड़ाया

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    काबुल : समाचार एजेंसी रायटर्स ने दावा किया आत्मघाती बॉम्बर पर अमेरिका ने रॉकेट हमला किया है. यह अमेरिका की ओर से की गई एयर स्ट्राइक है. जिसमें एयरपोर्ट पर हमला करने जा रहे आत्मघाती हमलावर को निशाना बनाया गया. फिलहाल हमले में दो लोगों के मारे जाने और तीन के घायल होने की सूचना है.

    हमले को लेकर अमेरिका ने भी बयान जारी किया है कि सेना ने आत्मरक्षा और एयरपोर्ट को हमले से बचाने के लिए एयर स्ट्राइक की. तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि एक अमेरिकी हवाई हमले ने एक वाहन में सवार एक आत्मघाती हमलावर को निशाना बनाया गया, जो कि काबुल हवाई अड्डे पर हमला करना चाहता था. हालांकि तालिबान ने पहले हमले का जिम्मदार आईएसआईएस (ISIS) को बताया था. बाद में कहा गया कि यह अमेरिकी एयरस्ट्राइक है.

    वहीं समाचार एजेंसी रायटर्स ने भी दावा किया आत्मघाती बॉम्बर पर रॉकेट हमला अमेरिका ने किया है. यह अमेरिका की ओर से की गई एयर स्ट्राइक है. अल-जजीरा न्यूज चैनल ने भी दावा किया है कि काबुल एयरपोर्ट पर हमले के लिए जा रहे आत्मघाती हमलावर की कार व एक घर पर अमेरिका ने एयर स्ट्राइक की है. वहीं स्थानीय मीडिया टोलो न्‍यूज की ओर से कहा गया है कि काबुल हवाई अड्डे के पास खाजा बघरा इलाके में एक रिहायशी इमारत पर रॉकेट से हमला हुआ है.

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वाशिंगटन डीसी में संवाददाताओं से कहा उनके कमांडरों ने उन्हें एक और हमले की जानकारी दी है, यह हमला अगले 24-36 घंटे में हो सकता है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने रविवार को ही काबुल हवाई अड्डे के पास एक विशिष्ट और विश्वसनीय खतरे की चेतावनी दी थी क्योंकि उसकी सेनाएं 31 अगस्त की समय सीमा तक अफगानिस्तान से निकासी को पूरा करना चाहती हैं. साथ ही तालिबान प्रमुख हवाई क्षेत्र का कार्यभार संभालने की तैयारी कर रहा है.

    गौरतलब है कि काबुल हवाईअड्डे के पास भीड़ पर बीते बृहस्पतिवार को हुए हमले में 13 अमेरिकी कर्मियों और 169 से अधिक अफगान नागरिकों की मौत हुई थी. आत्मघाती धमाकों हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया था.

    अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएसआईएस-के) ने काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : ट्रक और ऑटो की टक्कर, दो लोगों की मौत, 9 घायल
    Next Article गया में पुलिस कांस्टेबल ने खुदकुशी की नियत से थाने की छत से लगाई छलांग, हालत नाजुक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.