Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»2021 में मैट्रिक- इंटर में असफल विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन, सितंबर में हो सकती है परीक्षा
    झारखंड

    2021 में मैट्रिक- इंटर में असफल विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन, सितंबर में हो सकती है परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 2021 में मैट्रिक और इंटरमीडिएट में असफल हुए विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. सितंबर में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसे लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पूरी तैयारी कर ली है. परीक्षा में 34000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे, जो मैट्रिक और इंटरमीडिएट में असफल हुए हैं. इस परीक्षा के मद्देनजर रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है.

    कोरोना महामारी के मद्देनजर झारखंड सरकार की ओर से विभिन्न राज्यों के तर्ज पर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का परिणाम इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर जारी किया गया है. झारखंड के इतिहास में पहली बार परीक्षा का परिणाम बेहतर हुआ है. 9वीं और 12वीं को आधार बनाकर परीक्षार्थियों को प्रमोट किया गया है. इसके बावजूद मैट्रिक में 17,647 परीक्षार्थी असफल हो गए हैं. जबकि इंटर में तीनों संकाय मिलाकर कुल असफल परीक्षार्थियों की संख्या 34 हजार से अधिक है, लेकिन 22000 असफल अभ्यर्थियों ने विशेष परीक्षा देने के लिए आवेदन दिया है.

    सितंबर में हो सकती है परीक्षा

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल और शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया है कि उनके मार्कशीट में पूरक या कंपार्टमेंटल नहीं लिखा जाएगा, बल्कि जो सामान्य विद्यार्थियों को मार्कशीट दिया गया है. उसी आधार पर उनका मार्कशीट भी तैयार किया जाएगा. परीक्षा के 1 सप्ताह के अंदर रिजल्ट का प्रकाशन भी कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक सितंबर के प्रथम सप्ताह में परीक्षाएं ली जा सकती है .

    कोविड-19 गाइडलाइन के तहत होगी परीक्षा

    परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है. कोविड-19 गाइडलाइन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में यह परीक्षा आयोजित होगी. रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं. परीक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधक भी पूरी तरह तैयारी में है. स्कूल प्रबंधकों की मानें तो शिक्षा विभाग और जैक की ओर से जो भी गाइडलाइन दिया जाएगा, उसी गाइडलाइन के आधार पर परीक्षाएं आयोजित होगी.

    Education news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article रांची : चुनाव के दौरान नक्सलियों का सहयोग लेने के मामले में डॉ अजय कुमार बरी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.