Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू पुलिस ने इंटरस्टेट वाहन लूट गिरोह के 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 2 पिकअप और एक स्कोर्पियो बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू पुलिस ने इंटरस्टेट वाहन लूट गिरोह के 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 2 पिकअप और एक स्कोर्पियो बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: पुलिस ने एक ऐसे इंटरस्टेट गिरोह के 9 सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो नेशनल हाइवे पर शराब माफिया के लिए वाहन लूटते थे. ये गिरोह झारखंड के इलाके में खास वाहनों को लूटकर बिहार के शराब माफिया को बेचता था. गिरोह में शामिल सभी सदस्य बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज और रोहतास के रहने वाले हैं.

    गिरफ्तार सदस्यों ने पलामू पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं. पलामू छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में 30 जुलाई और 10 अगस्त को पिकअप वैन की लूट हुई थी. एसपी ने मामले में एसआईटी का गठन किया था. इस एसआईटी में छतरपुर इंस्पेक्टर वीरसिंह मुंडा और थाना प्रभारी शेखर कुमार शामिल थे. तकनीकी जांच के आधार पर पलामू पुलिस वाहन लुटेरा गिरोह तक पहुंची. एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी आरोपी एक स्कॉर्पियो में सवार होकर वाहन लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे. पुलिस को इसकी भनक लग गई थी. इसी सूचना के आलोक में छतरपुर जपला रोड में छापेमारी कर पुलिस ने सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

    शराब माफियाओं के लिए लूटे जाते थे वाहन
    पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरोह के गिरफ्तार सदस्य शराब माफियाओं के लिए वाहन लूटते थे और बिहार के इलाकों में बेचते थे. वाहन लूटने का मुख्य उद्देश्य शराब की तस्करी है. पूरे मामले में छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में पलामू पुलिस नजर बनाए हुए है. एसपी ने बताया कि इस तरह के गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के तीन पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं.

    गिरफ्तार सदस्यों के नाम

    गिरफ्तार सदस्यों में प्रकाश कुमार उर्फ छोटू, औरंगाबाद का सुंदरगंज, पंकज सिंह, गौतम कुमार सिंह, अंकित सिंह, सोनू कुमार, सत्यम सिंह, शुभम कुमार, अशोक कुमार सिंह, भोला पासवान बिहार के रोहतास के डेहरी का रहने वाला है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में तालाब में डूबने से युवक की मौत, पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप
    Next Article पिपरवार में जंगली हाथियों का तांडव, एक व्यक्ति की कुचल कर ली जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.