Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 5:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के बेड़ो इलाके में जंगली हाथियों का आतंक, घर में घुसकर अनाज और फसल किया बर्बाद
    झारखंड

    रांची के बेड़ो इलाके में जंगली हाथियों का आतंक, घर में घुसकर अनाज और फसल किया बर्बाद

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो इलाके में एक बार फिर जंगली हाथियों के उत्पात की घटना सामने आई है. बीती रात कोकडे जोभी टोली गांव में तीन जंगली हाथी गांव में आ गए. यहां हाथियों के इस दल ने खूब उत्पात मचाया. एक मकान की दरवाजा और दीवार तोड़ दी और घर में घुसकर अनाज खा लिया. परिवार वालों ने मुश्किल से जान बचाई. घर वालों का का कहना है कि हाथियों ने फसल भी बर्बाद कर दी है. गांव में हाथियों के घुसने से दहशत का माहौल है.

    जानकारी के अनुसार रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में कोकड़े जोभी टोली गांव में बुधवार शाम 7 बजे तीन जंगली हाथी आ गए. यहां हाथियों के इस समूह ने प्रकाश उरांव के कच्चे घर की दीवार और दरवाजे को तोड़ दिया. इसके बाद हाथी घर के अंदर प्रवेश कर गए और घर के अंदर रखे अनाज खाने लगे. दीवार गिरने से दूसरे घरेलू सामान बर्बाद हो गए और परिवार वाले दब गए. गनीमत रही मकान छप्पर का होने से अधिक चोट नहीं आई.

    शोर मचाकर हाथियों को भगाया

    इधर, छप्पर हटाकर प्रकाश टूटे घर से बाहर आए और बस्ती में जाकर शोर मचाया. इसके बाद जिस ग्रामीण को जो मिला कोई टॉर्च तो कोई टिन, कोई बाल्टी लेकर पहुंचा और शोर मचाकर किसी तरह हाथियों को भगाया. इसके बाद प्रकाश ने पत्नी मुन्नी और उसके दोनों छोटे बच्चे आशीष, अनीशा जो डर से दुबके थे, उन्हें घर से बाहर निकाला.

    हाथियों को सिझवा गांव के जंगल की ओर खदेड़ा

    ग्रामीणों ने मिलकर देर रात जंगली हाथियों को सिझवा गांव के जंगल की ओर खदेड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि तीन जंगली हाथी कई दिनों से इस क्षेत्र के जंगल में डेरा डाले हैं. शाम ढलते ही ये जंगल से निकल कर कभी खेतों में आ धमकते हैं और कभी गांव में आकर घर तोड़ते हैं और अनाज खा जाते हैं.

    ग्रामीणों में हाथियों की दहशत

    लगातार गांव में हाथियों के आने और उत्पात मचाने से ग्रामीणों में दहशत है. पंचायत की मुखिया रीना खाखा, उप मुखिया रमेश उरांव और जंगल सुरक्षा समिति के मजबूल खान पीड़ित परिवार से मिले और वन विभाग से उनके लिए मुआवजे की मांग की.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : उफनती नदी ने लील ली मासूम की जान, नानी घर जा रहा था सूर्यांश
    Next Article झारखंड आरजेडी के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव ने की मीटिंग, संगठन विस्तार पर की चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025
    झारखंड

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025
    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    Latest Posts

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.