Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 5:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»करंट लगने से हाथी की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    करंट लगने से हाथी की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः जिले केसोनाहातु थाना क्षेत्र के सोसोडीह गांव में 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम पोकलेन लेकर पहुंची और हाथी के शव को दफनाया. हाथी के शव को दफनाने से पहले ग्रामीणों ने उसकी पूजा भी की.

    सोना हाथों इलाके में हाथियों का झुंड अक्सर आ जाता है. हाथी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं और गांव में मकानों को भी क्षतिग्रस्त करते हैं. इससे प्रभावित इलाकों के लोग बेहद सहमे हुए रहते हैं. आए दिन हाथी ग्रामीणों को अपना शिकार भी बनाते हैं.

    बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार बहुत नीचे झूल रहा था. इस दौरान वहां से गुजर रहा एक हाथी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है.

    झारखंड में हाथी की मौत का आंकड़ा
    राज्य में 4 फरवरी 2021 को पश्चिम सिंहभूम में ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथी की मौत हो गई थी. वहीं साल 2020 में पश्चिम सिंहभूम में दो और हाथी की मौत का मामला सामने आया था. ये घटनाएं हाई टेंशन तार और ट्रेन की चपेट में आने से घटित हुई है. वहीं पिछले दो वर्षों में रांची में करंट लगने से लगभग 6 हाथी की मौत हो चुकी है. साल 2020 और साल 2017 में भी पूर्वी सिंहभूम में करंट लगने से 2 हाथी और एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना : हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई नाव, करंट लगने से 38 यात्री जख्मी, 4 लापता
    Next Article 16 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज को बदलना होगा अपना दृष्टिकोण : एलएडीसी डिप्टी कविता कुमारी

    July 14, 2025
    जमशेदपुर

    LBSM कॉलेज में कई छात्रों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता, सुदेश महतो पर जताया विश्वास

    July 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड में शुरू होगी सेना भर्ती रैली… जानें कब

    July 14, 2025
    Latest Posts

    दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज को बदलना होगा अपना दृष्टिकोण : एलएडीसी डिप्टी कविता कुमारी

    July 14, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी नई नियुक्तियों को मंजूरी

    July 14, 2025

    शादी की दावत में चिकन का एक्स्ट्रा पीस मांगने पर दोस्त की कर दी ह’त्या

    July 14, 2025

    LBSM कॉलेज में कई छात्रों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता, सुदेश महतो पर जताया विश्वास

    July 14, 2025

    झारखंड में शुरू होगी सेना भर्ती रैली… जानें कब

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.