Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा में CRPF जवान का शव लेने से परिजनों का इनकार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के आश्वासन पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार
    झारखंड

    चतरा में CRPF जवान का शव लेने से परिजनों का इनकार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के आश्वासन पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतराः जिला में हंटरगंज प्रखंड के केदली बाजार के अलावा समुचा प्रखंड शोक की लहर में डूब गया. जब केदली बाजार निवासी सीआरपीएफ जवान सिमरनजीत सिंह की अंतिम यात्रा निकली. लेकिन इससे पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग पर शव लेने से इनकार कर दिया था. अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन सीआरपीएफ जवान सिमरनजीत सिंह का शव गांव ले गए और अंतिम संस्कार किया.

    सिमरनजीत सिंह फरवरी में सीआरपीएफ में बहाल हुआ था. राजस्थान में ट्रेनिंग के दौरान सिमरनजीत सिंह समेत चार जवान बेहोश हो गए थे. जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान तीन जवानों को होश आने के बाद स्थिति सामान्य हो गई. जबकि सिमरनजीत की स्थिति में सुधार नहीं होने पर श्रीगंगानगर में प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया, सेना के द्वारा एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाकर फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां थोड़े ही देर के बाद उसने दम तोड़ दिया.

    हंटरगंज प्रखंड में सीआरपीएफ के सिमरनजीत सिंह की मौत की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. जवान के घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों को तांता लग गया. एयर एंबुलेंस से जवान का शव हंटरगंज सीआरपीएफ कैंप लाया गया. जहां जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सीआरपीएफ कैंप में जवान के अंतिम दर्शन के लिए मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी पहुंचे. उन्होंने जवान के परिजनों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया

    सारी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया गया. लेकिन परिजनों ने जवान पोस्टमार्टम रिपोर्ट विभागीय पदाधिकारियों से मांगा तो उन्होंने देने में असमर्थता जताई. जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शव को लेने से इनकार कर दिया. काफी देर तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग को लेकर परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण सीआरपीएफ कैंप के समीप डटे रहे. काफी देर बाद सीआरपीएफ के विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा पोस्टमार्टम और इलाज से संबंधित देने की बात कही गई. जिसके बाद परिजन शव को अपने घर लेकर आए.

    crpf
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में महिला की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के लेन-देन में हुआ था विवाद
    Next Article अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड में मास्टरमाइंड लंगड़ा गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल सिक्सर जप्त

    Related Posts

    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

    September 25, 2026
    Latest Posts

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.