Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»12वीं की छात्राओं की पिटाई मामले पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, DC से 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
    झारखंड

    12वीं की छात्राओं की पिटाई मामले पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, DC से 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 12वीं की छात्राओं पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज करने के मामले पर संज्ञान लिया है. आयोग ने धनबाद उपायुक्त कार्यालय को तीन दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.

    धनबाद के उपायुक्त को आयोग का पत्र

    दरअसल धनबाद उपायुक्त कार्यालय को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से एक लेटर भेजा गया है जिसमें ये बताया गया है कि सीपीसीआर अधिनियम की धारा 13 (1) (जे) के तहत आयोग ने पूरे मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है. पत्र में ये भी लिखा गया है कि सोशल मीडिया की खबर के अनुसार धनबाद जिले में परीक्षाओं के विषय पर नाबालिग लड़कियां शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रही थी. उनके प्रदर्शन को रोकने के लिए एसडीएम ने लाठीचार्ज किया जो वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. इस प्रकरण में कई नाबालिग लड़कियां गंभीर रूप से चोटिल हो गई है. इसको लेकर आयोग ने उपायुक्त से वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही प्रकरण में नाबालिगों के बयान की कॉपी समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है.

    क्या है पूरा मामला
    बता दें कि बारहवीं की रिजल्ट में फेल हुए छात्राएं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलने पहुंची थी. मंत्री के सामने रिजल्ट का विरोध कर रही छात्राओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गई. एसडीएम सुरेद्र कुमार खुद इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थे और दौड़ा-दौड़ा कर छात्राओं की डंडे से पिटाई कर रहे थे. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डीसी को जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचारा घोटाला में लालू यादव से जुड़े मामले में सीबीआई ने बहस की पूरी, 9 अगस्त से गवाह पेश करेगा बचाव पक्ष
    Next Article झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 34वीं पुण्यतिथिः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईडी के अधिकारियों पर एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.