Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में अपराधियों का उत्पात, रास्ता रोककर तीन वाहनों को लूटा
    झारखंड

    गिरिडीह में अपराधियों का उत्पात, रास्ता रोककर तीन वाहनों को लूटा

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार रात रोडरेज को अंजाम दिया है. गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ पर अपराधियों ने सड़क के किनारे खड़े यूकेलिप्टस को काटकर बीच सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद मार्ग से गुजर रहे तीन वाहनों में लूटपाट की. चौथे वाहन से लूटपाट के क्रम में बेंगाबाद थाना की गश्ती पार्टी पहुंच गई, जिसके बाद अपराधी जंगल की तरफ भाग निकले. यह पूरी घटना बेंगाबाद थाना इलाके के बनहथी और खंडौली मोड़ के पास की है.

    अपराधी कह रहे थे, पैसा दो नहीं तो गोली खाओ

    अपराधियों ने जिन तीन वाहनों को रोककर लूटपाट किया है, उनमें से एक स्कार्पियो पर अररिया के एक परिवार के लोग सवार थे. इनके पास से सोने की दो अंगूठी, पायल और लगभग 50 हजार रुपये की नगदी लूटी गई है. इस घटना के संबंध में भुक्तभोगी अररिया जिले के रानीगंज निवासी गनपत कुमार पूर्वे उर्फ पिंकू पूर्वे ने बताया कि वे लोग अर्जुन नायक के पुत्र मयंक राज का इलाज कराने रांची जा रहे थे. मंगलवार की रात एक बजे वे लोग जैसे ही गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ पर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सड़क पर पेड़ गिरा हुआ है और दोनों तरफ एक-एक वाहन खड़े हैं, जिसमें लूटपाट किया जा रहा है. अभी वे लोग कुछ समझ पाते कि अपराधी नजदीक आ गए और कहने लगे की पैसा दो नहीं तो गोली खाओ.

    अंगूठी भी छीन ली

    पिंकू ने बताया कि उसने जब पॉकेट से पैसा निकाल कर अपराधी के हाथ में दिया तो उनकी नजर मेरी अंगुलियों की अंगूठी पर पड़ी. जिसके बाद मेरी पिटाई की और लगभग 90 हजार मूल्य की दोनों अंगूठी छीन ली.

    मेडिकल की बात कहने पर भी नहीं पसीजा अपराधियों का दिल


    भुक्तभोगी अर्जुन नायक ने बताया कि अपराधी जैसे ही पहुंचे तो पहले उसपर लाठी से वार किया. इसके बाद उसके पॉकेट से पैसा निकाल लिया. इतना ही नहीं जब उसकी पत्नी अपराधियों को मेडिकल जांच कराने के कागज दिखाने लगी तो अपराधियों ने कहा कि इलाज कराने जा रहे हो तो पैसा होगा न सब पैसा दे दो. बताया कि अपराधी 10-12 की संख्या में थे. किसी ने गमछा पहना था तो कोई हाफ पैंट में था. सभी स्थानीय भाषा बोल रहे थे.

    पहुंची पुलिस तो भागे अपराधी

    अर्जुन नायक ने बताया कि लूटपाट के दौरान ही गश्ती दल पहुंच गया तब अपराधी भागे. पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अमित रेणू भी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली और जंगल में सर्च अभियान चलाया. सर्च के क्रम में दो छीने गए मोबाइल को बरामद कर लिया गया है. वहीं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई हैं जो विभिन्न इलाके में छापेमारी कर रहीं हैं.

    पुलिस ने की मदद

    अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में तीन वाहनों की चाबी भी छीन ली थी. दो वाहन लोकल थे जिसके घरवाले दूसरी चाबी लेकर आ गए और वे लोग अपने घर चले गए लेकिन अररिया के लोगों का वाहन फंस गया. ऐसे में एसपी के निर्देश पर बेंगाबाद थाने की पुलिस ने इनकी मदद की. सभी को ठहरने की व्यवस्था कराई और चाय-पानी का इंतजाम किया.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझुमरीतलैया में 20 साल पुराना पुल टूटा, दर्जनों गांवों के आवागमन पूरी तरह ठप
    Next Article धनबाद जज मौत मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर में चोट लगने से हुई उत्तम आनंद की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.