Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीएम मोदी ने तीन मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखी, बोले- देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने तीन मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखी, बोले- देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में की पूजा। शनिवार को प्रधानमंत्री ने तीन मेट्रो लाइनों का लोकार्पण कर दिया है।
    महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी ने यहां मनाए जा रहे गणेश उत्सव में हिस्सा लिया और लोकमान्य सेवा संघ (एलएसएस) के मंडप में भगवान गणेश के दर्शन किए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी सीधा यहां पहुंचे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंचे।

    कोश्यारी और फडणवीस के अलावा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मोदी के साथ यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने एलएसएस के अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की एक तस्वीर और एलएसएस की गतिविधियों से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं।

    देश को 21वीं सदी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त करना, देश को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। आज देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक होलिस्टिक तरीके से विकसित करने पर काम चल रहा है। टुकड़ों-टुकडों में नहीं, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के नजरिए के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
    थोड़ी देर पहले ही मैंने मॉक अप कोच देखा है। मेक इन इंडिया के तहत बनने वाले ये आधुनिक मेट्रो कोच मुंबई मेट्रो को सुरक्षित और सुविधाजनक और किफायती बनाने वाले हैं। अगर मैं सिर्फ मुंबई में शुरू हुए मेट्रो के कार्यों की बात करूं तो इससे 10 हजार इंजीनियर और 40 हजार स्किल्ड और अनस्किल्ड लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे।
    आज जब देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है, तब हमें अपने शहरों को भी 21वीं सदी की दुनिया के मुताबिक बनाना ही होगा। इसी सोच के साथ हमारी सरकार अगले पांच साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।
    मुंबई वो शहर है जिसकी गति ने देश को भी गति दी है। यहां के परिश्रमी लोग इस शहर से प्यार करते हैं। अभी मुंबई में सिर्फ 11 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क है, लेकिन 2023-24 तक ये बढ़कर सवा 3 सौ किलोमीटर से अधिक का हो जाएगा।
    हम सबको ये नहीं भूलना चाहिए कि चंद्रयान के साथ भेजा गया ऑर्बिटर, अभी वहीं हैं। वह लगातार चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। ये भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। बीते पांच वर्षों में ‘आमची मुंबई’ के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए हमने बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है। यहां फडणवीस जी की सरकार ने मुंबई और महाराष्ट्र के एक एक प्रोजेक्ट के लिए कितनी मेहनत की है, मैं जानता हूं।
    सबसे ऊंचे स्तर पर वो लोग पहुंचते हैं जो लगातार रुकावटों और बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बावजूद, निरंतर प्रयास करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं।
    अपने लक्ष्य के लिए कैसे दिन-रात एक कर दिया जाता है, कैसे विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी, बड़ी से बड़ी चुनौती में भी पूरी तन्मयता के साथ कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जाता है, ये इसरो के हमारे वैज्ञानिकों-इंजीनियरों से सीखा जा सकता है। चांद पर पहुंचने का लक्ष्य जरूर पूरा होगा।
    चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के अनेक शहरों में मैंने लोगों से संवाद किया। उस दौरान मुंबई में जो रात में सभा हुई थी उसकी चर्चा कई दिनों तक हुई। इस स्नेह के लिए मैं आपका आभारी हूं।
    मुझे पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ में गणपति बप्पा के दर्शन का सौभाग्य मिला। इस वर्ष लोकमान्य सेवा संघ के गणेशोत्सव का शताब्दी वर्ष भी है। लोकमान्य तिलक ने समाज को मजबूत करने के लिए जिस परंपरा का विस्तार किया, आज उसकी गूंज देश-विदेश में है। मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों की सादगी और स्नेह मुझे हमेशा अभिभूत कर देता है।
    प्रधानमंत्री ने 19 हजार करोड़ की परियोजाओं की शुरुआत की। उन्होंनं भारत में बने मेट्रो कोच का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कोश्यारी जी के नेतृत्व में काम कर चुका हूं। मैं इसरो वैज्ञानिकों के हौसले से बहुत प्रभावित हूं।

    #National News Latest news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपरहण उद्योग चलाने वाले चंदन सोनार को सुपारी देने वाले रवि चड्डा ने किया सरेंडर
    Next Article राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा, अधिकतर कश्मीरी 370 हटने से खुश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.