Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अमेरिकन मॉडल पर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग करेगा काम: बन्ना गुप्ता
    झारखंड

    अमेरिकन मॉडल पर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग करेगा काम: बन्ना गुप्ता

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से तैयारियों में जुटा है. इसी के मद्देनजर राजधानी के सदर अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में बच्चों के लिए 51 नए बेड का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया.

    रांची सदर अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में 27 आईसीयू (ICU) और 24 एचडीयू (HDU) बनाए गए हैं. सभी बेड पर एचएफएनसी, वेंटिलेटर, मॉनिटर, मुवेबल एक्स-रे सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. बच्चों के मनोरंजन और उन्हें अच्छा माहौल प्रदान करने के लिए परिसर में प्ले-ग्राउंड और खिलौने भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बच्चे का मन अस्पताल में भी लग सके.

    मौके पर मौजूद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारे झारखंड का नाम देश के गरीब राज्यों में शुमार जरूर है, पर हम अपनी हुनर और काबिलियत से अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत रख सकते हैं.स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में गंभीर अवस्था के बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में ही हो सकेगा, इसके लिए उन्हें रिम्स रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब तक अस्पताल में आने वाले मरीजों को वापस कर दिया जाता था. सिर्फ ओपीडी और इंडोर में बच्चों को भर्ती किया जाता था, तबीयत ज्यादा खराब होने पर रेफर किया जाता था. आईसीयू में अत्याधुनिक उपकरणों की सुविधा है. जिससे बच्चों और गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा.

    प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवा में संसाधनों की बढ़ोतरी की जाए, ताकि कोई भी मरीज चिकित्सा सुविधा के अभाव में दम ना तोड़े. अमेरिका में जिस प्रकार कोरोना के संक्रमण के दौरान डॉक्टर्स के आपसी तालमेल के साथ काम किया, वैसा ही मॉडल झारखंड में भी लागू करने का प्रयास हम कर रहे हैं.

    कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री से जब स्कूल खोले जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सिर्फ सीनियर बच्चों का स्कूल खोला गया है, जो कोविड प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें.

    राज्य में कम हो रहे टीकाकरण पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार हमें जितना टीका मुहैया करा रही है, वह यहां की आबादी के हिसाब से काफी कम है, ऐसे में हम टीकाकरण अभियान को गति कैसे दे पाएंगे.

    रांची सदर अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू के उद्घाटन समारोह में अवर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर समरेश सिंह समेत राउंड टेबल संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमाज के ‘स्वास्थ्य’ के लिए हानिकारक अपराध के आरोपी हैं कुंद्रा : अदालत
    Next Article 4 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.