Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अभिनेता आयुष्मान खुराना अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में रहते हैं
    मनोरंजन

    अभिनेता आयुष्मान खुराना अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में रहते हैं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में रहते हैं जिससे लोग खुद का जुड़ाव महसूस कर सकें।

    आयुष्मान खुराना ने लगातार लीक से हटकर स्क्रिप्ट का चयन किया, जो बेहद सफल रही हैं। उन्होंने बैक टू बैक हिट फिल्में देने के अलावा उन उल्लेखनीय फिल्मों को भी चुना है, जो अपने बेहतरीन कॉन्टेंट के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा विषय बनीं।

    आयुष्मान खुराना ने कहा कि मैं अच्छी कहानियों की तलाश में रहता हूं। कहानियां जो हमें आगे ले जाती हैं, हमारा मनोरंजन करती हैं। मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनसे लोग खुद का जुड़ाव महसूस कर सकें, जो प्रेरणादायक हों और हमें विचारशील बनाती हों। मैंने इस तरह की बेहतरीन स्क्रिप्ट की तलाश की है। मैं केवल उन फिल्मों का चयन करता हूं जिन्हें मैं खुद सिनेमाघरों में देखना पसंद करूंगा।

    उन्होंने कहा कि मैं उन कहानियों की तलाश करता हूं जो आम आदमी के बारे में हो। एक अभिनेता के रूप में मैं सही स्क्रिप्ट चुनने में अच्छे से विचार करता हूं, क्योंकि आज कहानी और फिल्मों की पसंद ही मायने रखती है। मुझे लगता है मैं जीवन में आज एक ऐसे मुकाम पर हूं, जहां मैं बेहतरीन प्रॉजेक्ट कर सकता हूं, क्योंकि दर्शकों को मुझसे अच्छे फिल्मों की उम्मीद है।

    #Entertainment news Ayushman khurana Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवीर यादव ही मेरे असली अभिनय गुरु हैं : मनोज बाजपेयी
    Next Article सनी देओल ने कहा, डांस सीखने, बॉडी बनाने से कोई अभिनेता नहीं बन जाता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.