Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 10:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साथी की हत्या पर भड़के वकील, जोरदार प्रदर्शन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
    झारखंड

    साथी की हत्या पर भड़के वकील, जोरदार प्रदर्शन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. राजधानी रांची के तमाड़ में अधिवक्ता मनोज कुमार झा की गोली मारकर हत्या के बाद से वकीलों का गुस्सा उबाल पर है. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की. साथ ही सोमवार को हुई हत्या के बाद से अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर भी सवाल उठाए.

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब राज्य में जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर राज्यभर में बार काउंसिल सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगा. उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात भी बार काउंसिल की तरफ से उठाई.

    झारखंड बार काउंसिल ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे देने की मांग भी राज्य सरकार से की है. राजधानी के मुख्य चौराहे अल्बर्ट एक्का चौक पर बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर वकीलों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए.

    बार काउंसिल के मीडिया प्रवक्ता संजय विद्रोही ने बताया कि जिस तरह से राज्यभर में वकीलों पर लगातार हमले की खबरें आ रही हैं और उनकी हत्या की जा रही है. ऐसे में अब राज्य सरकार को जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना चाहिए. उन्होंने बताया कि हत्या के कई घंटे बीत जाने के बाद भी थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया है. उन्होंने इस पूरे हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए.

    दरअसल इससे पहले रांची समेत गढ़वा और धनबाद में भी वकीलों पर हमले हुए हैं और उनकी हत्या की गई है. पिछले कई सालों से राज्यभर में लगातार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग वकीलों की ओर से की जाती रही है. लेकिन अभी तक इस पर राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति के सरकारी क्वार्टर में दूसरी महिला को देख पत्नी भड़की, मारपीट
    Next Article 28 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    गिरिडीह

    CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    June 21, 2025
    झारखंड

    रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    June 21, 2025
    झारखंड

    मोरहाबादी में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग… देखें वीडियो

    June 21, 2025
    Latest Posts

    CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    June 21, 2025

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    June 21, 2025

    रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.