Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»कच्चे दूध का सेवन सेहत के लिए है खतरनाक, जान लें ये नुकसान
    स्वास्थ्य

    कच्चे दूध का सेवन सेहत के लिए है खतरनाक, जान लें ये नुकसान

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हमारी सेहत के लिए दूध एक जरूरी फूड है. रोजाना एक गिलास दूध हमारे शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करता है और हड्डियों को मजबूत करने के साथ साथ विकास में मदद करता है. दूध में कई पोषक तत्व और एंजाइम्‍स होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. आमतौर पर तो लोग दूध को उबालकर पीते हैं लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो कच्चा दूध पीना पसंद करते हैं. यह भी धारणा है कि कच्चा दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन नए शोधों मे यह पाया गया है कि कच्चा दूध के सेवन से शरीर में कई समस्‍याएं हो सकती हैं. एफडीए के मुताबिक, किसी भी जानवर के दूध में सैल्‍मोनेला, ई कोली, लिस्‍टेरिया जैसे हानिकारक बैक्‍टीरिया मौजूद होते हैं जिन्‍हें बिना उबाले पिया जाए तो फूड प्‍वॉइजनिंग की शिकायत हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि रॉ मिल्‍क पीने के क्‍या क्‍या नुकसान हो सकते हैं.

    कच्‍चा दूध पीने के ये हैं नुकसान

    कच्चे दूध में कई ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे शरीर में पहुंचकर रिऐक्टिव आर्थराइटिस से लेकर डायरिया, डिहाइड्रेशन, गुलियन-बैरे सिंड्रोम और हीमोलिटिक यूरिमिक सिंड्रोम जैसी गंभीर बीमारियों को पैदा कर सकते हैं.

    – कच्‍चा दूध जब निकाला जाता है तो यह दूध पशु के थन या कई बार जानवरों के मल के संपर्क में आ जाता है. जिस वजह से दूध दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है.

    – कमजोर इम्‍यूनिटी वाले लोग, बच्‍चे और युवाओं के लिए कच्चा दूध और अधिक नुकसान पहुचा सकता है.

    – इसके सेवन से मतली आना, उल्‍टी या डायरिया आदि होने की संभावना बहुत अधिक होती है.

    – कच्चे दूध में कई ऐसे बैक्टीरिया भी होते हैं जो  टीबी के साथ-साथ कई जानलेवा बीमारी का संक्रमण कर दें.

    – शरीर के लिए जरूरी है कि एसिड लेवल कंट्रोल में रहे लेकिन जब लोग कच्चा दूध पीते हैं तो यह कंट्रोल में नहीं होता और शरीर में एसिडिटी की मात्रा बढ़ जाती है.

    – कच्चे दूध में भरपूर मात्रा में पोषक तत्‍व होते हैं जिसकी वजह से हवा के संपर्क में आते ही इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. यही वजह हैं कच्‍चा दूध जल्‍दी खराब भी हो जाते हैं.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘एमएस धोनी जल्‍द रखेंगे कोचिंग की दुनिया में कदम, शुरू करेंगे नया करियर’
    Next Article लातेहार : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारा धक्का, मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों मौके पर मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    Latest Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.