Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ब्रेकिंग न्यूज : विधायक खरीद फरोख्त मामले में राजधानी के एक बड़े होटल में छापेमारी, तीन से चार लोगों के पकड़ाने की सूचना
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग न्यूज : विधायक खरीद फरोख्त मामले में राजधानी के एक बड़े होटल में छापेमारी, तीन से चार लोगों के पकड़ाने की सूचना

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में सरकार गिराने की साजिश को लेकर राजधानी के एक बड़े होटल में छापेमारी हुई है। इस दौरान पुलिस ने तीन से चार लोगों को पकड़ा है। रांची पुलिस ने गोपनीय तरीके से यह कार्रवाई की। कार्रवाई से पूर्व टीम में मौजूद लोगों को सख्त हिदायत थी कि किसी तरह से सूचना बाहर न जाये। यह पूरा मामला विधायक खरीद फरोख्त से जुड़ा हुआ है। खुफिया एजेंसी की सूचना पर रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। पकड़े गए लोगों से गुप्त जगह पर पूछताछ चल रही है। उनलोगों के पास से भारी मात्रा में पैसा भी बरामद होने की सूचना है। संभावना है कि सरकार गिराने को लेकर सभी राजधानी आये थे। हालांकि, इस मामले में अधिकारियों से पूछने पर कोई भी कुछ बोलने से चुप्पी साध रहे है। राज्य के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई रांची के लोअर बाजार इलाके में हुई है।

    होटल से पकड़े गए लोगों ने खरीद फरोख्त की बात कबूली
    राज्य पुलिस सूत्रों की मानें, तो विधायकों के खरीद फरोख्त संबंधी योजना की जानकारी भी पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों ने दी है। पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में राज्य के अलग अलग हिस्सों में जाकर जांच भी की। खबर लिखे जाने तक पुलिस के आला अधिकारी जांच में जूटे थे। पूरे मामले को पुलिस ने काफी गोपनीय रखा है। पुलिस के द्वारा जल्द ही मामले का खुलासा भी किया जा सकता है।

    कुछ दिन पूर्व हवाला के नाम पर लगातार हो रही थी कार्रवाई
    राजधानी समेत अन्य जिलों में हाल के दिनों में हवाला के जरिए पैसे आने की सूचना पर लगातार कार्रवाई हो रही थी। इसी हफ्ते पुलिस ने रांची, धनबाद समेत कुछ अन्य जिलों में कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी थी,वहीं जबरदस्त चेकिंग अभियान भी चलाया गया था। हालांकि हवाला कारोबार के पहलूओं पर पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी महिला आईएएस अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बॉडीगार्ड, कार और रसोईया भी रखा था
    Next Article 24जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Latest Posts

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.