Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Nov, 2025 ♦ 11:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नए मोटर व्हीकल एक्ट की जद में अब तक 57 लोग, ज्यादातर नियम का उल्लंघन करने वालों में पुरुष, सबसे ज्यादा 13 हजार की राशि का चालान कटा मेहजबिन नेजामी का, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    जोहार ब्रेकिंग

    नए मोटर व्हीकल एक्ट की जद में अब तक 57 लोग, ज्यादातर नियम का उल्लंघन करने वालों में पुरुष, सबसे ज्यादा 13 हजार की राशि का चालान कटा मेहजबिन नेजामी का, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2019Updated:September 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। मोटर व्हीकल एक्ट 2019 पास होने के बाद से राजधानी के प्रत्येक ट्रैफिक पोस्ट पर चालान कटना शुरु हो गया है। नए नियम के तहत अब तक 57 लोग ट्रैफिक पुलिस की जद में आ चुके है। नियम का उल्लंघन करने में ज्यादातर पुरुष श्रेणी के लोग है। हालांकि, महिलाएं या युवती भी कम नहीं है। दो दिनों से शुरु इस अभियान में सबसे ज्यादा जुर्माना राशि देने वालों में मेहजबिन नेजामी है। इनका 13 हजार रुपये का चालान कटा है। ट्रैफिक थाना चुटिया ने मेहजबिन नेजामी का चालान 4 सितंबर को सुबह 11.28 बजे काटा है। वहीं, सबसे ज्यादा जुर्माना की राशि 7 हजार देने वाले में दूसरे नंबर पर बबलू खान है। जबकि, तीसरे नंबर पर 6500 की जुर्माना राशि कटवाने वाली साना परवीन। यह राशि धीरे-धीरे बढ़ते जा रही है।

    इधर, ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि रांचीवासी यातायात नियम का पालन कर मोटी जुर्माना राशि देने से बच सकते है। इसके बावजूद नियम का उल्लंघन करते पकड़े जाते है, तो पुलिस नियम के तहत कानूनी कार्रवाई करेगी।

    अब तक 1.87 लाख का कट चुका है चालान

    मंगलवार की शाम चार बजे से नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कटना शुरु हुआ है। यह चालान प्रत्येक ट्रैफिक पोस्ट पर काटा जा रहा है। पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने मात्र 18 हजार का चालान काटा था। जबकि, दूसरे दिन यह राशि बढ़कर 1.87 लाख हो चुका है। धीरे-धीरे यह राशि बढ़ती जा रही है। हालांकि, अब तक दो लोगों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना की राशि भर भी चुके है। जिसमें सुनील महली 500 रुपये का, जबकि दूसरा मो सादिक 6500 का शामिल है।

    सबसे पहले 11 लोगों की सूची में ज्यादातर पुरुष

    नाम पोस्ट का नाम राशि

    • बबलू खान ट्रैफिक थाना, जगन्नाथपुर 7000
    • मोहन लाल रेडियम चौक 1000
    • अभिरंजन कुमार रेडियम चौक 1000
    • सतविंदर सिंह रेडियम चौक 1000
    • सूरज तिर्की रेडियम चौक 6000
    • राजेश उरांव रेडियम चौक 1000
    • संजय कुमार सिन्हा रेडियम चौक 1000
    • सुनील महली ट्रैफिक थाना, जगन्नाथपुर 500
    • मोहम्मद साजिद ट्रैफिक थाना, चुटिया 6000
    • मनोज टोप्पो ट्रैफिक थाना, चुटिया 5000
    • माहजबिन नेजामी ट्रैफिक थाना, चुटिया 13,000
    #Online news jharkhand Traffic police traffic rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को किया गिरफ्तार
    Next Article यूएपीए के तहत मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और लखवी आतंकवादी घोषित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025
    खेल

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025

    सीएम हेमंत ने किया रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, बोले- यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य

    November 12, 2025

    झारखंड कैबिनेट : राज्यभर में STEM लैब, चार सितारा होटल, नई सड़कें समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी

    November 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.